एक्सप्लोरर

चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के लीक नोट से मची खलबली, अकेले दिसंबर में 250 मिलियन कोविड संक्रमणों का अनुमान

China Covid-19 Cases: एनएचसी की ओर से 14 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन में 80 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के केवल 42.3 फीसदी लोगों को टीके की तीसरी खुराक मिली है.

Corona Cases In China: चीन में कोरोना विस्फोट से वहां हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच ब्लूमबर्ग न्यूज और फाइनेंशियल टाइम्स ने शुक्रवार (23 दिसंबर) को बताया कि देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुमान के अनुसार, दिसंबर के पहले 20 दिनों में चीन (China) में लगभग 250 मिलियन लोग कोरोना से संक्रमित हुए होंगे. अगर अनुमान सही है तो चीन के 1.4 बिलियन लोगों का यह लगभग 18 फीसदी हिस्सा है. साथ ही यह आंकड़ा विश्व स्तर पर अब तक के सबसे बड़े कोविड-19 प्रकोप का प्रतिनिधित्व करेगा.

बता दें कि ये आंकड़े बुधवार (21 दिसंबर) को चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) की एक आंतरिक बैठक के दौरान पेश किए गए थे. जिनमें मामले से परिचित या चर्चा में शामिल स्रोतों का हवाला दिया गया था. एनएचसी की इस बैठक के सारांश में कहा गया है कि नए प्रकोप से प्रभावित मरीजों के इलाज में देरी हुई है. 

रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

दरअसल, चीनी सोशल मीडिया पर शुक्रवार को कथित तौर पर एनएचसी मीटिंग नोट्स की एक कॉपी प्रसारित की गई, जिसे सीएनएन ने देखा. हालांकि, दस्तावेज की प्रामाणिकता सत्यापित नहीं की गई और एनएचसी ने इसपर कमेंट के अनुरोध पर तुरंत जवाब नहीं दिया. फाइनेंशियल टाइम्स और ब्लूमबर्ग दोनों ने प्रकोप को संभालने के तरीके के बारे में अधिकारियों की गई चर्चाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया. दोनों रिपोर्टों में अनुमान लगाया गया कि अकेले मंगलवार (19 दिसंबर) को पूरे चीन में 37 मीलियन लोग कोविड-19 से संक्रमित थे. हालांकि, इसके विपरीत उस दिन केवल 3094 नए संक्रमणों की आधिकारिक संख्या रिपोर्ट की गई थी.  

चीन ने छिपाए कोविड मामले

द फाइनेंशियल टाइम्स ने कहा कि चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के डिप्टी डायरेक्टर सन यांग ने मामले से परिचित दो लोगों का हवाला देते हुए बंद दरवाजे की ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को आंकड़े पेश किए. फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, सन ने बताया कि चीन में कोविड के प्रसार की दर अभी भी बढ़ रही थी और अनुमान लगाया गया था कि बीजिंग और सिचुआन में आधी से ज्यादा आबादी पहले से ही संक्रमित थी. अनुमान दिसंबर की शुरुआत में चीन ने अपनी सख्त जीरो-कोविड पॉलिसी को अचानक खत्म करने का फैसले किया, जो लगभग तीन सालों से लागू थी. ये आकंड़े एनएचसी के सार्वजनिक आंकड़ों के विपरीत हैं, जिसमें दिसंबर के पहले बीस दिनों में केवल 62,592 कोविड मामलों की सूचना दी गई थी.

टेस्टिंग और वैक्सीन में ढिलाई 

चीन में लोग भी अब कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं और सकारात्मक परिणामों की रिपोर्ट करने के लिए बाध्य नहीं हैं. आधिकारिक तौर पर, चीन ने इस महीने केवल आठ कोविड मौतों की सूचना दी है. वायरस के तेजी से प्रसार और बुजुर्गों के बीच अपेक्षाकृत कम वैक्सीन बूस्टर दरों को देखते हुए एक आश्चर्यजनक रूप से कम आंकड़ा है. NHC की ओर से 14 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन में 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के केवल 42.3 फीसदी लोगों को टीके की तीसरी खुराक मिली है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Modi Cabinet Decisions: OROP स्कीम में जोड़े गए 5 लाख और नाम, 81 करोड़ गरीबों को अगले एक साल तक मिलेगा मुफ्त अनाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget