एक्सप्लोरर

भारत पर नजर रखने के लिए ड्रैगन ने चली चाल, म्यांमार बॉर्डर के पास लगाया ऐसा सिस्टम जो 5000 KM तक करेगा कवर

चीन ने युन्नान में एक LPAR रडार सिस्टम बनाया है, जो भारत के मिसाइल प्रोग्राम पर निगरानी रखने में सक्षम है. इस एडवांस रडार सिस्टम से चीन भारत और हिंद महासागर क्षेत्र में गहराई तक सर्विलांस कर सकता है.

China Radar System: चीन लगातार अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करते हुए भारत के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है. हाल ही में चीन ने म्यांमार की सीमा के पास युन्नान प्रांत में एक विशालकाय लार्ज फेज्ड ऐरे रडार (LPAR) सिस्टम तैनात किया है. यह एडवांस रडार सिस्टम चीन की बैलिस्टिक मिसाइलों की निगरानी क्षमता को बढ़ाता है और इसका दायरा 5,000 किलोमीटर से भी अधिक बताया जा रहा है. इस रडार की मदद से चीन भारत के मिसाइल कार्यक्रम पर नजर रख सकता है, जिससे दिल्ली में चिंता बढ़ गई है.

LPAR एक अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल पूर्व चेतावनी रडार है, जिसे चीन के रक्षा तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. युन्नान प्रांत में स्थापित इस रडार की रेंज इतनी ज्यादा है कि यह 5,000 किलोमीटर के दायरे में होने वाली मिसाइल लॉन्च की निगरानी कर सकता है. इसका उद्देश्य विशेष रूप से निगरानी रखना है, जिससे चीन ने भारत के मिसाइल कार्यक्रम पर एक पैनी नजर रखने की क्षमता विकसित कर ली है.

भारत के मिसाइल कार्यक्रम पर चीन की नजर 

विशेषज्ञों के अनुसार, इस रडार की मदद से चीन भारत के मिसाइल परीक्षण स्थलों, विशेष रूप से पूर्वी तट पर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप जैसी सुविधाओं से किए जाने वाले मिसाइल परीक्षणों पर करीबी नजर रख सकता है. भारत इस द्वीप से नियमित रूप से अग्नि-5 और के-4 जैसी बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करता है. भारत का मिसाइल कार्यक्रम चीन के लिए हमेशा से चिंता का विषय रहा है और इस रडार से चीन को भारत के मिसाइल परीक्षणों को ट्रैक करने में मदद मिलेगी.

चीन की रणनीतिक चाल 

चीन ने युन्नान प्रांत में यह रडार सिस्टम ऐसे समय में तैनात किया है, जब भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. यह रडार सिस्टम बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर क्षेत्र की निगरानी के लिए एक बेहतरीन स्थान है, जहां भारत की नौसैनिक मौजूदगी भी मजबूत है. चीन की यह चाल उसकी आक्रामक रक्षा नीति और सर्विलांस क्षमताओं का नवीनतम उदाहरण है, जिससे बीजिंग को भारत के मिसाइल कार्यक्रम को काउंटर करने के लिए जरूरी डेटा मिल सकता है.

भारत के लिए चिंता की बात 

यह रडार सिस्टम भारत के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है क्योंकि इससे चीन अपनी निगरानी क्षमताओं का विस्तार कर रहा है. चीन पहले से ही कोरला और शिनजियांग में कई LPAR स्टेशन संचालित कर रहा है, जो उत्तरी भारत पर नजर रखने में सक्षम हैं. युन्नान प्रांत में यह नया रडार सिस्टम चीन को भारत के दक्षिणी हिस्से में निगरानी बढ़ाने में मदद करेगा. 

चीन का LPAR रडार सिस्टम की स्थापना 

चीन के इस LPAR रडार सिस्टम की स्थापना ने भारत के मिसाइल कार्यक्रम पर गंभीर सुरक्षा चिंता उत्पन्न कर दी है. यह रडार सिस्टम चीन की रक्षा क्षमताओं को और अधिक मजबूत करेगा, जिससे बीजिंग को भारत के मिसाइल परीक्षणों और प्रक्षेपणों पर नजर रखने का फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Donald Trump: व्हाइट हाउस में ड्रेमोक्रेटिक गवर्नर से भिड़ गए ट्रंप! जानें क्यों हुआ टकराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK, लादेन और आतंकवाद... शहबाज ने कश्मीर का नाम लिया तो भारत ने UNGA में धो डाला
PoK, लादेन और आतंकवाद... शहबाज ने कश्मीर का नाम लिया तो भारत ने धो डाला
ट्रंप ने रिजेक्ट किया सीजफायर का ऑफर, ईरान पर घातक अटैक की तैयारी?
ट्रंप ने रिजेक्ट किया सीजफायर का ऑफर, ईरान पर घातक अटैक की तैयारी?
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
'ट्रंप स्ट्रेट', अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज का बदला नाम, शेयर किया मैप
'ट्रंप स्ट्रेट', अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज का बदला नाम, शेयर किया मैप

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
ओम बिरला के आवास के सामने नतमस्तक हुईं कोटा की नई मेयर! सियासत तेज
ओम बिरला के आवास के सामने नतमस्तक हुईं कोटा की नई मेयर! सियासत तेज
Bigg Boss 20 के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की स्टारकास्ट, पेस्टेल साड़ी में फातिमा सना शेख ने ढाया कहर
'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की टीम, फातिमा सना शेख के ग्लैमरस लुक ने खींचा ध्यान
भारत-वेस्टइंडीज पहले ODI में टूटेंगे 3 'महारिकॉर्ड', विराट-जडेजा रचेंगे इतिहास
भारत-वेस्टइंडीज पहले ODI में टूटेंगे 3 'महारिकॉर्ड', विराट-जडेजा रचेंगे इतिहास
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
घर पर उगाएं सरसों का साग, सर्दियों में मक्के की रोटी के साथ चाव से खाएं
घर पर उगाएं सरसों का साग, सर्दियों में मक्के की रोटी के साथ चाव से खाएं
नई Toyota Fortuner का दिखा नया अवतार, लॉन्च से पहले सामने आईं बड़ी डिटेल्स
नई Toyota Fortuner का दिखा नया अवतार, लॉन्च से पहले सामने आईं बड़ी डिटेल्स
Embed widget