एक्सप्लोरर

China Ban Apple iPhone: चीन ने एपल को दिया तगड़ा झटका, जानें किस वजह से आईफोन पर लगाया बैन

China Ban Iphone: चीन ने केंद्रीय सरकारी एजेंसियों के अधिकारियों के लिए एपल आईफोन के इस्तेमाल को बैन कर दिया है. इसके अमेरिकी कंपनी एपल को तगड़ा झटका के रूप में देखा जा रहा है.

China Ban Apple Iphone: चीन और अमेरिका के तनाव के बीच आईफोन (iPhone) बनाने वाली दिग्गज अमेरिकी कंपनी एपल को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, चीन के सरकारी अधिकारियों को आईफोन रखने से प्रतिबंध लगा दिया गया है. जिसका असर एपल के शेयरों पर देखने को मिल रहा है. हालांकि अभी अमेरिकी कंपनी को और नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस बात के संकेत मिल रहे हैं. 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी की सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी ने अब iPhone के उपयोग पर अपने प्रतिबंध का विस्तार करने का निर्णय लिया है. जिससे चीन में आईफोन यूजर्स की संख्या में भारी गिरावट आ सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलहाल कई एजेंसियों ने अपने कर्मचारियों को काम पर आईफ़ोन नहीं लाने का निर्देश दिया है. हालांकि अब इसे देश भर में व्यापक स्तर पर लागू करने की योजना बनाई जा रही है.  

रिपोर्ट के अनुसार, चीन में सरकारी अधिकारियों को अन्य विदेशी ब्रांड वाले डिवाइसेस का उपयोग काम के लिए नहीं करने या उन्हें कार्यालय में नहीं लाने का आदेश दिया गया है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक आदेश नहीं जारी किया गया है लेकिन यह खबर चीन में आग की तरह फ़ैल चुकी है.

रिपोर्ट के अनुसार, अभी यह भी अनिश्चित है कि कितनी कंपनियां या एजेंसियां ​​प्रतिबंध अपनाएंगी. गौरतलब है कि चीनी सरकार संवेदनशील क्षेत्रों में विदेशी तकनीक के इस्तेमाल को खत्म करने के लिए वर्षों से काम कर रही है. ऐसे में यह प्रयास अमेरिका पर अपनी निर्भरता को कम करने का एक प्रयास है. 

चीन ने क्यों बैन किया आईफोन 

बता दें कि हाल ही में रूस ने दावा किया था कि अमेरिका उसकी जासूसी के लिए आईफोन्स को हैक कर रहा है. इसके साथ ही रूस की डिजिटल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री ने सरकारी कर्मचारियों के लिए आईफोन के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया. ऐसे में चीन ने भी रूस के नक्शे कदम पर चलते हुए यह फैसला लिया हों. 

वहीं, चीन में आईफोन बैन करने के दूसरे पहलू पर बात करें तो हाल ही में अमेरिका ने हुआवेई पर प्रतिबंध लगाए गए थे. साथ ही अमेरिकी अधिकारियों को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक को इस्तेमाल करने से मना किया था.  

ऐसे में चीन का आईफोन को लेकर आया फैसला करारा जवाब के तौर पर देखा जा रहा है. मालूम हो कि चीन में आईफोन के इस्तेमाल पर बैन लगाए जाने के बाद चाइनीज मोबाइल कंपनियों को बड़ा फायदा हो सकता है. इस कड़ी सबसे ज्यादा लाभ हुआवेई कंपनी को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: G20 Summit Delhi: जी-20 की कामयाबी नहीं आ रही रास, पाकिस्तानी शख्स बोला- पीएम मोदी हिन्दू हैं और इसलिए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जल्द ही आग का गोला बनेगी धरती! UN की नई चेतावनी ने दुनिया को डराया
जल्द ही आग का गोला बनेगी धरती! UN की नई चेतावनी ने दुनिया को डराया
पाकिस्तान में तोड़ा गया मंदिर, गुस्से में भारत, कहा - 'दोषियों के खिलाफ...'
पाकिस्तान में तोड़ा गया सैकड़ों साल पुराना मंदिर, भारत सरकार की दो टूक
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
नेपाल बाढ़: भारत भेज रहा तेजी से मदद, 5वां विमान 5.5 टन दवाओं की खेप लेकर पहुंचा
नेपाल बाढ़: भारत भेज रहा तेजी से मदद, 5वां विमान 5.5 टन दवाओं की खेप लेकर पहुंचा

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
'मोदी जी रील से बाहर...', GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
'मोदी जी रील से बाहर...', GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
बागी सांसदों ने नोटिस का जवाब देने का मांगा समय, महुआ बोलीं - 'यह दिखाता है...'
बागी सांसदों ने नोटिस का जवाब देने का मांगा समय, महुआ बोलीं - 'यह दिखाता है...'
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car

Embed widget