एक्सप्लोरर

Imran Khan: पीएम शहबाज शरीफ ने इमरान पर हुए हमले की जांच के लिए टीम बनाने का किया अनुरोध, हाई कोर्ट करेगा विचार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लाहौर में मीडिया से कहा, ‘मैं पाकिस्तान के मुख्य जज से सीनियर और जूनियर जजों सहित सभी जजों की फुल कोर्ट कमीशन गठित करने का अनुरोध करता हूं.

Imran Khan Attacked: देश के मुख्य जज उमर अता बंदियाल, कातिलाना हमले के मामले में इमरान खान के आरोपों की जांच के लिए जजों की एक कमेटी गठित करने के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध पर आज (7 नवंबर) विचार कर सकते हैं.

इमरान खान ने पीएम शरीफ और गृह मंत्री के साथ-साथ एक उच्च सैन्य अधिकारी पर उन पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है. समाचार पत्र ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ के अनुसार, हाई कोर्ट में सोमवार को बिजी दिन रहेगा, जहां कई बड़े मामलों पर सुनवाई होनी है. मुख्य जज इमरान खान के आरोपों पर अपने साथी जजों से भी सलाह-मशविरा करेंगे.

इमरान खान ने आरोप लगाया

पंजाब प्रांत के वजीराबाद इलाके में शहबाज के खिलाफ हकीकी लॉग मार्च के दौरान गुरुवार (3 नवंबर) को दो बंदूकधारियों ने इमरान खान पर गोली चला दी थी. गोली उनके दाहिने पैर में लगी थी. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के हेड इमरान (70) ने हमले के एक दिन बाद आरोप लगाया था कि उनकी हत्या की नाकाम कोशिश में प्रधानमंत्री शहबाज, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल नसीर में शामिल हैं.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खान के आरोपों की जांच के लिए हाई कोर्ट द्वारा जजों की कमेटी गठित करने की शनिवार (5 नवंबर) को मांग की थी.

कमीशन गठित करने का अनुरोध किया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज ने लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान के मुख्य जज से सीनियर और जूनियर जजों सहित सभी जजों की फुल कोर्ट कमीशन गठित करने का अनुरोध करता हूं". खबर के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि हाई कोर्ट ने जजों की कमेटी के गठन के संबंध में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक अनुरोध का इंतजार कर रहा है.

खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया, ‘‘मुख्य जज इमरान खान की हत्या के प्रयास की जांच के लिए एक फुल कोर्ट कमीशन का गठन करने के प्रधानमंत्री मियां मोहम्मद शाहबाज शरीफ के अनुरोध पर हाई कोर्ट के अपने साथी जजों से  सोमवार (7 नवंबर) सलाह-मशविरा करेंगे".

सभी पहलुओं पर गौर किया जाएगा

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘मुख्य जज को प्रधानमंत्री ऑफिस से आधिकारिक अनुरोध मिलने के बाद, न्यायिक आयोग के गठन की संभावना के सभी पहलुओं पर गौर किया जाएगा." इस बीच विधि क्षेत्र के जुड़े कुछ लोगों ने कहा, "प्रधानमंत्री के पास मुख्य जज से ऐसा कोई अनुरोध करने का अधिकार नहीं है."

घटना के बाद से FIR दर्ज करने को लेकर भी गतिरोध बना हुआ है. इमरान खान की पार्टी के FIR में सेना के जनरल का नाम शामिल करने का अनुरोध करने के बाद ये विवाद खड़ा हुआ.

ये भी पढ़ें:  Chhawla Gang Rape Case: अनामिका गैंगरेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने तीनों आरोपियों को किया बरी, जानें- इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget