एक्सप्लोरर

शिकागो में दहशत का माहौल, भारतीय छात्र की हत्या, दूतावास ने कार्रवाई की मांग की

Chicago Murder: शिकागो में भारतीय छात्र साई तेजा की हत्या की खबर से गहरा दुख हुआ है. भारतीय कौंसुलेट ने इस घटना पर कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित के परिवार और दोस्तों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

Crime In USA: भारत के शिकागो स्थित महावाणिज्य दूतावास ने तेलंगाना के एक छात्र नुकारापु साई तेजा की हत्या पर शोक व्यक्त किया. ये घटना शुक्रवार (29 नवंबर) को शिकागो में एक स्टोर के बाहर हुई जब संदिग्ध लुटेरों ने साई तेजा को गोली मारकर हत्या कर दी. वाणिज्य दूतावास ने अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की और पीड़ित के परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में वाणिज्य दूतावास ने साई तेजा की हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. बयान में कहा गया "हम भारतीय छात्र नुकारापु साई तेजा की हत्या से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं. हम दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग करते हैं और पीड़ित के परिवार और दोस्तों को हर संभव सहायता देने का वचन देते हैं."

29 नवंबर को तेजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई 

पीड़ित के चाचा तल्लुरी सृजन ने बताया कि ये घटना शुक्रवार (29 नवंबर) शाम 6 बजे के आसपास हुई. सृजन के अनुसार साई तेजा शिकागो में एमबीए की पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब करता था. साई तेजा को दो अफ्रीकी अमेरिकी संदिग्धों ने गोली मारी जब वह स्टोर के कैश काउंटर पर थे और लुटेरे पैसे की मांग कर रहे थे. तेजा ने पैसे दे दिए, लेकिन इसके बावजूद संदिग्धों ने उन्हें गोली मार दी.

भारत सरकार से सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील

पीड़ित के चाचा ने इस घटना के बाद भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की और तेलंगाना राज्य सरकार और भारतीय दूतावास से सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि अमेरिका में भारतीय छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए.

विदेश में भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर चिंता

तल्लुरी सृजन ने कहा "ये हमारे लिए एक बड़ी समस्या है. हम चाहते हैं कि तेलंगाना और केंद्र सरकार इस मुद्दे पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें क्योंकि बहुत से भारतीय छात्र अमेरिका में अपने देश की सेवा करने के लिए जाते हैं. वर्तमान परिस्थितियां अस्वीकार्य हैं. भारतीय दूतावास और राज्य सरकार को छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए." ऐसे में माना जा रहा है कि इस घटना ने विदेशों में भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों के लिए सोशल मीडिया यूज पर लगाया बैन, कानून तोड़ने पर भारी जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत
नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget