एक्सप्लोरर

शिकागो: सनकी हमलावर ने अलग-अलग इलाकों में सात लोगों पर चलाई गोलियां, एनकाउंटर में हुआ ढेर

इवांस्टोन में एक आईएचओपी रेस्तरां में संदिग्ध ने एक महिला को बंधक बना लिया था, जिसे बाद में उसने गोली मार दी थी. महिला अब अस्पताल में भर्ती है. वहीं 15 वर्षीय लड़की को सिर में गोली लगी है. उसकी हालत गंभीर है. स्थानीय पुलिस ने संदिग्ध की पहचान 32 वर्षीय जेसन नाइटेंगल के रूप में की है. लेकिन गोलीबारी करने के उसके इरादे का कारण पता नहीं चल सका है.

शिकागो: शिकागो के साउथ साइड से गोलीबारी शुरू करने वाले एक व्यक्ति ने तीन लोगों की हत्या कर दी और चार अन्य लोगों को घायल कर दिया. पुलिस के साथ शहर के उत्तरी हिस्से में एक पार्किंग स्थल पर मुठभेड़ में व्यक्ति मारा गया. जांचकर्ता हत्या के पीछे के इरादे का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. शिकागो के पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन ने बताया कि यह गोलीबारी शनिवार दोपहर में शुरू हुई.

बंदूकधारी ने शिकागो विश्वविद्यालय के 30 वर्षीय एक छात्र को सिर में गोली मार दी, घटना के समय वह हाइड पार्क क्षेत्र में एक पार्किंग गैराज में अपनी कार में बैठा हुआ था.

इसके बाद 32 वर्षीय बंदूकधारी जैसन नाइटेंगल एक अपार्टमेंट में गया और वहां 46 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी जो अपनी डेस्क पर बैठा हुआ था. इसके बाद उसने वहां 77 वर्षीय एक महिला को भी गोली मारी.गार्ड को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जबकि महिला की हालत गंभीर है.

इसके बाद उसने पहचान के एक व्यक्ति से बंदूक के दम पर कार छीन ली और एक दुकान में गया और वहां गोलियां चलाई. इसमें 20 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई और 81 साल की एक महिला घायल हो गई.महिला की हालत गंभीर है.

दुकान से बाहर बंदूकधारी ने कार में बैठी 15 साल की एक लड़की पर गोली चला दी. लड़की की मां भी उसके साथ थी. उसकी हालत गंभीर है. इसके बाद हमलावर फिर उसी दुकान पर गया लेकिन वहां अधिकारी इससे पहले हुई गोलीबारी की जांच कर रहे थे, उसने अधिकारियों पर गोली चलाई. हालांकि कोई अधिकारी घायल नहीं हुआ.

हमलावर यहीं नहीं रूका बल्कि वह इवांस्टोन की तरफ वाहन ले गया. इसकी सीमा शिकागो से लगती है. इवांस्टोन के पुलिस प्रमुख डेमिट्राउस कुक ने बताया कि यहां भी पुलिससकर्मियों को एक दुकान के भीतर गोलीबारी का पता चला.

दरअसल हमलावर उस दुकान में गया और लूट की धमकी देते हुए गोलियां चलाई लेकिन वहां किसी को गोली नहीं लगी. हमलावर यहां से भी निकलते हुए एक आईएचओपी रेस्त्रां में गया, जहां उसने एक महिला को सिर में गोली मार दी. उसकी हालत नाजुक है.

रेस्त्रां से निकलने के बाद अधिकारियों ने उसे पार्किंग क्षेत्र में घेर लिया, जहां पुलिस के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया.

इसे भी पढ़ेंः जैश के सरगना मसूद अजहर को बड़ा झटका, पाकिस्तान की अदालत ने दिया ये आदेश

भारत के बारे में इस पाकिस्तानी बच्चे की बातें जीत लेंगी आपका दिल, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget