एक्सप्लोरर

कनाडा में भारतीय छात्रों के लिए नई चुनौती, ट्रूडो सरकार ने बदल दिए नियम, अब जिंदगी गुजारने में होगी समस्या

Canada News: कनाडा में पढ़ाई करने गए भारतीय छात्रों के सामने नया संकट आ गया है. कनाडाई सरकार ने विदेशी छात्रों के वर्क टाइमिंग में कमी कर दी है, जिससे छात्रों को अब खर्च निकालने में कठिनाई होगी.

Indian Student in Canada: कनाडा में रहकर पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के सामने एक बड़ी मुश्किल आने वाली है. आवासीय संकटों से जूझ रहे भारतीयों के लिए यह नया संकट किसी आफत से कम नहीं है. कनाडा की जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने विदेशी छात्रों के लिए काम के घंटे को कम कर दिया है, जिससे अब उन्हें अपना खर्च निकालना मुश्किल हो जाएगा. कनाडाई सरकार आवास और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए अप्रवासी छात्रों की संख्या को कम करना चाहती है, जिसको लेकर नए-नए नियम बना रही है. ताजा बदलाव भी इसी से प्रेरित नजर आ रहा है, जिससे भारतीयों के लिए आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है. 

नए नियमों के तहत कनाडा के भीतर अप्रवासी छात्र एक सप्ताह में सिर्फ 24 घंटे ही काम कर सकते हैं. हालांकि, पिछले 20 घंटे के नियम से यह 4 घंटे अधिक है, लेकिन कोरोना काल के दौरान से इन नियमों को खत्म कर दिया गया था. अप्रैल महीने में एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कनाडा के इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप ने कहा, हमने देखा है कि विदेशी छात्र कनाडा में पढ़ाई के दौरान अधिक काम करते हैं. इससे उनके अकादमिक परिणाम अच्छे नहीं आते हैं. इस बदलाव के बाद विदेशी छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा. 

कनाडा के मंत्री ने क्या कहा?
कनाडा की सरकार मौजूदा समय में सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि किसी भी तरह के अप्रवासन को कम करने की कोशिश कर रही है. कनाडा के इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर के बयानों से इस बात की पुष्टि होती है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मिलर ने हालिया बयान में कहा कि 'कनाडा के नियमों को व्यवस्थित करने की जरूरत है. हमारे नियम लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, हम देख रहे हैं कि यहां आने वाले छात्रों का उद्देश्य काम करना है न कि पढ़ाई करना.

 भारतीय छात्रों के सामने सबसे अधिक समस्या
भारत से पढ़ाई करने के लिए कनाडा गए कई युवा अपना खर्च चलाने के लिए कैंपस के बाहर की नौकरी पर निर्भर हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि कनाडा में अधिकांश मानक शिफ्ट होती हैं. ऐसे में भारतीय छात्र अब कनाडा में सिर्फ तीन शिफ्ट काम कर पाएंगे. कनाडा में न्यूनतम वेतन प्रति घंटा 17.36 कनाडाई डॉलर (1078 रुपये) है. कनाडा में किराए के मकानों के आसमान छूते दामों ने पहले से ही भारतीय छात्रों को परेशान करके रखा है. अब कमाई घटने के बाद और भी समस्या होना लाजमी है. 

यह भी पढ़ेंः कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच कड़ा मुकाबला, सिर्फ एक अंक का अंतर, देखें पोल की चौंकाने वाली रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US की खतरनाक बमबारी के बीच अब ईरान दबाने जा रहा वो ‘नस’, जिससे ट्रंप हो जाएंगे मजबूर, दुनिया में लगेगी 'तेल की आग'
बमबारी के बीच अब ईरान दबाने जा रहा वो ‘नस’, ट्रंप हो जाएंगे मजबूर, दुनिया में लगेगी 'तेल की आग'
अमेरिका के मुकाबले चीन को दुनियाभर में माना जा रहा बेहतर, जानें भारतीयों की क्या है राय
अमेरिका के मुकाबले चीन को दुनियाभर में माना जा रहा बेहतर, जानें भारतीयों की क्या है राय

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget