एक्सप्लोरर

'जब सही लगेगा तब बात करेंगे...', ट्रंप के 35% टैरिफ के ऐलान के बाद क्या बोले कनाडा के PM कार्नी?

Canada PM on Trump tariff: अमेरिका द्वारा कनाडा पर 35% टैरिफ लगाने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि वह ट्रंप से तब बात करेंगे जब उसका कोई मतलब होगा.

अमेरिका ने कनाडा पर पहले से लागू 25% टैरिफ को बढ़ाकर 35% कर दिया है. व्हाइट हाउस के अनुसार, यह फैसला कनाडा की "निरंतर निष्क्रियता और जवाबी कार्रवाई" के कारण लिया गया. ट्रंप ने दावा किया कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले बातचीत के लिए कॉल किया था, लेकिन कोई बात नहीं हो पाई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, "हमने आज कनाडा से बात नहीं की. वह (कार्नी) कॉल कर चुके हैं, देखते हैं क्या होता है."

कनाडा का जवाब: हम तब बात करेंगे जब जरूरी होगा
ब्रिटिश कोलंबिया में प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मार्क कार्नी ने कहा, "कनाडा आज अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा निवेशक है. हमारे 40 मिलियन नागरिक हैं." उन्होंने कहा, "बिना किसी समझौते के, निश्चित तौर पर व्यापार में गिरावट आएगी."

 कनाडा के मंत्री बोले: भरोसेमंद साझेदारों की तलाश
कनाडा के वित्त मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन ने कहा कि अब देश ऐसे व्यापार साझेदारों की तलाश कर रहा है, जिन पर भरोसा किया जा सके. उन्होंने यह बात विदेश मंत्री अनीता आनंद और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शिनबाउम के साथ बैठक के दौरान कही.

 CUSMA समझौते के खिलाफ है यह टैरिफ
कनाडा, अमेरिका और मैक्सिको के बीच हुआ CUSMA व्यापार समझौता इन टैरिफ़ दरों के खिलाफ है. फिलहाल कनाडा के स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर पर 50% तक शुल्क लगाया गया है, जो समझौते के नियमों का उल्लंघन करता है.

 ट्रंप ने कहा- CUSMA पर अब भी कायम हूं
कार्नी ने बताया कि पिछले हफ्ते ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (CUSMA) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. इस समझौते के तहत कनाडा को अपने 85% निर्यात पर अमेरिका में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलती है. इससे पहले मंगलवार को कनाडा के वित्त मंत्री फ्रैंकोइस-फिलिप शैम्पेन ने विदेश मंत्री अनीता आनंद और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कनाडा अब ऐसे व्यापारिक साझेदारों की तलाश कर रहा है, जिन पर वह "भरोसा" कर सके.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget