एक्सप्लोरर

दिल्ली में कनाडा के पीएम ट्रूडो: आज जाएंगे जामा मस्जिद, बिजनेस मीट में लेंगे हिस्सा

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो आज दिल्ली के जामा मस्जिद जाएंगे. इसके पहले वो पंजाब के गोल्डन टेंपल, गुजरात के साबरमती आश्रम और अक्षरधाम मंदिर के अलावा आगरा के ताजमहल में भी जा चुके हैं. ट्रूडो पूरे परिवार समेत सात दिनों के भारत दौरे पर हैं, इस दौरे के दौरान 23 फरवरी यानी शुक्रवार को उनकी मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से होगी.

नई दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सात दिवसीय भारत दौरे के तहत आज दिल्ली में हैं. वो आज सुबह 9:30 बजे जामा मस्जिद जाएंगे. इसके बाद वो दोपहर 3 बजे ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में कनाडाई और भारतीय उद्योगपतियों की एक बैठक में प्रेज़ेंटेशन देंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ट्रूडो की मुलाकात 23 फरवरी को होगी. दोनों के बीच कई मुद्दों पर व्यापक बातचीत होने की संभावना है. 24 फरवरी को वो युवा प्रतिभाओं की एक बैठक को संबोधित करेंगे.

कल ट्रूडो के सामने उठा था खालिस्तान का मुद्दा

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के बीच बीते बुधवार को हुई मुलाकात के दौरान खालिस्तान का मुद्दा छाया रहा. सीएम अमरिंदर ने ट्रूडो को कनाडा में मौजूद उन नौ लोगों की लिस्ट सौंपी जो वहां भारत के खिलाफ कट्टरता को बढ़ावा देने में शामिल हैं. स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने और पार्टीशन म्यूजियम का दौरा करने के बाद दोनों नेताओं के बीच अमृतसर के एक होटल में 40 मिनट तक बातचीत हुई.

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सिंह ने कनाडा में मौजूद उन नौ लोगों की लिस्ट ट्रूडो को सौंपी जो पंजाब में टॉरगेटेड किलिंग और आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने और हथियारों की आपूर्ति समेत कई घृणित अपराधों में शामिल हैं. सीएम अमरिंदर ने ने ट्रूडो से इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया.

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा कि कनाडाई पीएम ने पंजाब के मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि उनका देश भारत या कहीं और किसी अलगाववादी आंदोलन का समर्थन नहीं करता. उन्होंने कहा कि ट्रूडो का ये आश्वासन उस अनुरोध के बाद आया जो अमरिंदर सिंह ने कनाडाई प्रधानमंत्री से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करने के लिए किया था.

ठुकराल के अनुसार, क्यूबेक में अलगाववादी आंदोलन का हवाला देते हुए ट्रूडो ने कहा कि वो अपने पूरे जीवन में इन खतरों से निपटे हैं और उन्हें हिंसा के खतरों की पूरी जानकारी है. इस बैठक में कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन और पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे. सिंह ने बातचीत के दौरान सज्जन से हाथ मिलाया.

पिछले साल ही सिंह ने कनाडाई रक्षा मंत्री सज्जन पर ‘खालिस्तान से सहानुभूति’ रखने का आरोप लगाते हुए उनसे उस समय मिलने से इंकार कर दिया था जब वो पंजाब के दौरे पर आए थे. अधिकारियों के अनुसार, पंजाब पुलिस का मानना है कि राज्य में टॉरगेटेड किलिंग की साजिश रचने वाले और ऐसे मामालों में पैसे मुहैया कराने वाले कनाडा, ब्रिटेन और इटली सहित विदेशी धरती से काम कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget