एक्सप्लोरर

Canada On UFO: चाइनीज स्पाई बैलून और मार गिराए गए फ्लाइंग ऑब्जेक्ट में क्या है कनेक्शन? कनाडाई मेजर जनरल ने किया ये दावा

Unidentified Flying Object: कनाडाई सशस्त्र बल (CAF) के मेजर जनरल मार्क-आंद्रे प्रीवोस्ट ने कहा कि ये फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पहले मार गिराए गए चाइनीज बैलून (Chinese Balloon) की तरह नहीं थे.

Canada Unidentified Flying Object: अमेरिका और कनाडा के आसमान में अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराए जाने के बाद बहस तेज हो गई है. इस बीच कनाडा ने कहा कि मार गिराए गए फ्लाइंग ऑब्जेक्ट का चाइनीज स्पाई बैलून से कोई संबंध नहीं है. कनाडाई सशस्त्र बल (CAF) के मेजर जनरल मार्क-आंद्रे प्रीवोस्ट ने सोमवार (13 फरवरी) को कहा कि अटलांटिक के ऊपर गिराए गए कथित चीनी जासूसी गुब्बारे और हाल में मार गिराए गए अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के बीच कोई कनेक्शन नहीं है. 

अमेरिकी वायुसेना के फाइटर जेट (Fighter Jet) ने अलास्का, युकोन और ह्यूरोन झील के ऊपर हाल में तीन फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया था. 

जासूसी गुब्बारे और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट में कनेक्शन

कनाडाई सशस्त्र बल (CAF) के मेजर जनरल मार्क-आंद्रे प्रीवोस्ट (Marc-Andre Prevost) ने एक ब्रीफिंग के दौरान कहा, "ये तीन आखिरी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पहले मार गिराए गए चाइनीज बैलून (Chinese Balloon) की तरह नहीं थे. मुझे लगता है कि इसे सभी ने देखा था. ये फ्लाइंग ऑब्जेक्ट आकार में छोटे थे. सभी एक दूसरे से अलग थे, लेकिन एक ही पैटर्न का पालन करते थे."

फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के मलबे को ढूंढने का प्रयास जारी

कनाडाई मेजर जनरल प्रीवोस्ट ने आगे कहा कि ये सभी अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट कनाडा और अमेरिका दोनों के लिए चिंता का विषय हैं. ये फ्लाइंग ऑब्जेक्ट अवांछित (Unwanted) और अनधिकृत (unauthorized) हैं. उन्होंने ये भी कहा कि सीएएफ, अन्य एजेंसियां ​​और उनके अमेरिकी सहयोगी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट या उनके मलबे को खोजने के अपने प्रयासों को जारी रखेंगे, ताकि यह बेहतर ढंग से समझा जा सके कि क्या हो रहा है.

अमेरिका ने मार गिराया फ्लाइंग ऑब्जेक्ट

अमेरिका ने रविवार (12 फरवरी) को एक और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया था. ये अमेरिका-कनाडा बॉर्डर के ऊपर देखा गया था. अमेरिकी सेना के फाइटर जेट (Fighter Jet) ने राष्ट्रपति जो बाइडेन (Jo Biden) के आदेश के बाद फाइटर जेट ने हूरोन झील (Lake Huron) के ऊपर इसे मार गिराया था.

अमेरिका-कनाडा में दिखा था फ्लाइंग ऑब्जेक्ट

अमेरिका और कनाडा के आसमान में पिछले एक हफ्ते के भीतर यूएफओ (UFO) दिखने के चार मामले सामने आ चुके हैं. इन चार में से 3 फ्लाइंग ऑब्जेक्ट अमेरिका के आसमान में दिखे थे, जबकि एक यूएफओ को कनाडा के एयर स्पेस में देखा गया था. इन चारों को ही फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को फाइटर जेट से शूट डाउन किया जा चुका है. 

सबसे पहले अमेरिका में दिखा चाइनीज स्पाई बैलून

सबसे पहले अमेरिका के न्यूक्लियर साइट के ऊपर चाइनीज स्पाई बैलून (Chinese Spy Balloon) देखा गया था, जिसे बाइडेन प्रशासन ने 4 फरवरी को मार गिराया था. हालांकि चीन ने आरोपों से साफ इनकार किया था और कहा था ये सिविल बैलून है. इसे सिर्फ मौसम अनुसंधान कार्य के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था.

ये भी पढ़ें:

Trending: महज 34 साल की उम्र में इस चीनी लड़की ने खरीद लिया आइलैंड, वीडियो देख दुनिया कर रही सलाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget