एक्सप्लोरर

इमिग्रेंट उम्मीदवारों को मिलने वाली विशेष सुविधा को अब बंद करेगा कनाडा, भारतीयों पर पड़ेगा असर!

कनाडा ने यह कदम जॉब ऑफर्स संबंधी धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया है. इस कदम से LMIA समर्थित जॉब ऑफर का इस्तेमाल से स्थायी निवास के आवेदन को मजबूत करने वाले उम्मीदवार प्रभावित होंगे.

Canada to end LMIA Point : कनाडा इमिग्रेंट उम्मीदवारों को मिलने वाली विशेष सुविधा को खत्म करने वाला है, जो कनाडा में लेबर मार्केट इंपैक्ट असेसमेंट (LMIA) समर्थित जॉब ऑफर के साथ स्थायी निवास के लिए आवेदन करते हैं. कनाडा के इमिग्रेशन मंत्रालय ने यह घोषणा की है कि एक्सप्रेस एंट्री प्वाइंट्स सिस्टम से अब LMIA समर्थित जॉब ऑफर के लिए अंक दिया जाना जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा.

कनाडा के इस कदम के पीछे क्या है उद्देश्य?

कनाडा ने यह कदम जॉब ऑफर्स से संबंधित धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया है. कनाडा के इस कदम से LMIA समर्थित जॉब ऑफर का इस्तेमाल करके अपने स्थायी निवास के आवेदन को मजबूत करने वाले उम्मीदवार प्रभावित होंगे.

क्या है LMIA?

कनाडा में LMIA की व्यवस्था को साल 2014 में टेम्परेरी फॉरेन वर्कर (TFW) प्रोग्राम में सुधारों के तहत शुरू की गई थी. तत्कालीन स्टीफन हार्पर प्रशासन ने इसे "कनाडा के लिए एक अंतिम और सीमित उपाय के रूप में देखा था, जिसे केवल तब लागू किया जाता था जब योग्य कनाडाई कर्मचारी उपलब्ध नहीं होते थे और देश में गंभीर श्रम संकट होता था."

फाइनेंशियल पोस्ट के अनुसार, इस साल की पहली तिमाही में कनाडा में 71,300 LMIA को मंजूरी दी गई है, जबकि पिछले साल के इसी अवधि में यह संख्या 63,300 थी.

इमिग्रेशन मंत्री ने क्या की घोषणा?

ओटावा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने खुलासा करते हुए यह घोषणा की कि जिन आवेदकों के पास LMIA समर्थित नौकरी का प्रस्ताव है, अब उन्हें अतिरिक्त रैंकिंग अंक नहीं मिलेंगे. हाल ही में मिलर ने एक टीवी शो में कहा, "हम कुछ और उपाय लागू कर रहे हैं जो इस कार्यक्रम की ईमानदारी को मजबूत करेंगे और LMIA धोखाधड़ी को कम करेगा."

हालांकि कनाडाई सरकार की ओर से अभी तक लागू होने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.

भारतीयों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम के तहत स्थायी निवास के लिए आवेदन के लिए आमंत्रण प्राप्त करने वाला भारत सबसे बड़ा देश बना हुआ है. उल्लेखनीय है कि पिछले साल लगभग 52,100 भारतीयों (कुल आमंत्रणों का 47 प्रतिशत) को स्थायी निवासी बनने के लिए आमंत्रित किया गया था. लेकिन इस नए नियम के लागू होने के बाद इसका सबसे ज्यादा असर कनाडा में स्थायी निवास का सपना देखने वाले भारतीयों पर पड़ेगा.

यह भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात, ट्रूडो हो रहे परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
Explained: क्या है ईरान का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स', हवा में ऑक्सीजन सोखकर मचाता है तबाही
Explained: क्या है ईरान का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स', हवा में ऑक्सीजन सोखकर मचाता है तबाही
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget