एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात, ट्रूडो हो रहे परेशान

Donald Trump : डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान के दौरान कनाडा पर टैक्स बढ़ाने की बात कही थी. वहीं, अब वे कनाडा को संयुक्त राज्य अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का प्रस्ताव दे रहे हैं.

Donald Trump on Canada : चारों ओर से राजनीतिक उठापटक से जूझ रहे कनाडा और जस्टिन ट्रूडो के लिए परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. भारत के साथ राजनीतिक गतिरोध के बाद कनाडा के सामने कई समस्याएं खड़ी हो गई है. वहीं, अब अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जस्टिन ट्रूडो पर लगातार हमला बोल रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने पहले अपने चुनावी अभियान के दौरान जहां कनाडा पर टैक्स बढ़ाने की बात कही थी. वहीं, अब वे जस्टिन ट्रूडो को कनाडा को संयुक्त राज्य अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का प्रस्ताव दे रहे हैं.

ट्रंप ने कनाडा के अमेरिका राज्य बनाने को लेकर किया पोस्ट

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट किया है. अपने पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि कनाडा के बहुत से नागरिक इस कदम का स्वागत कर रहे हैं. 

सर्वे में लोगों ने बताई अपनी इच्छा

उल्लेखनीय है कि कनाडा में इसी सप्ताह एक लेगर जनमत सर्वे हुआ है. जिसके नतीजे के मुताबिक, 13 प्रतिशत कनाडाई नागरिक अपने पड़ोसी देश अमेरिका के साथ जुड़ने की सोच का समर्थन करते हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसी सर्वे के आधार पर कनाडा को 51वां राज्य बनाने के संबंध में पोस्ट किया है.

अपने पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने तंज भरे अंदाज में लिखा, “कनाडा राजनीतिक उथल-पुथल के दौरा से गुजर रहा है. ऐसे में यहां के लोगों के लिए यह प्रस्ताव काफी अच्छा हो सकता है.” ट्रंप ने आगे लिखा, “अगर कनाडा संयुक्त राज्य अमेरिका का हिस्सा बनता है तो टैक्स और सैन्य सुरक्षा पर उसकी बड़ी बचत होगी.”

ट्रंप ने ट्रूडो को कई बार कनाडा का गवर्नर कहकर बुलाया

डोनाल्ड ट्रंप कई बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को ‘कनाडा का गवर्नर’ कहकर बुला चुके हैं. बता दें कि अमेरिका के 50 राज्यों के नेताओं के लिए इसी टाइटल का इस्तेमाल किया जाता है. यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर ट्रडो को यह बात कही है. हाल ही में फ्लोरिडा में ट्रूडो के साथ मुलाकात के दौरान ट्रंप ने इस बात को कहा था. हालांकि तब इस बात को एक मजाक के तौर पर उड़ा दिया गया था.

हालांकि ट्रंप के इस पोस्ट को लेकर कनाडा की राजधानी ओटावा में नाराजगी है. ओटावा में लोगों ने इसे एक भद्दा और अपमानजनक मजाक बताया है.

यह भी पढेंः अमेरिका का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान की मदद करने वाली 4 संस्थाओं पर लगाया बैन, पड़ोसी मुल्क के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को लगा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget