एक्सप्लोरर

Canada India Row: ट्रूडो के झूठे आरोपों से कनाडा में फिर बढ़ा तनाव, SFG अगले हफ्ते करेगा हड़ताल, भारत को दी ये बड़ी धमकी

Cnanada Latest News: विदेश मंत्रालय ने ट्रूडो के सभी दावों का खंडन किया है और कनाडाई राजनयिक को बर्खास्त करके जवाबी कार्रवाई की है.

Sikh For Justice Protest in Canada: कनाडा से सक्रिय खालिस्तानी अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (SFG) ने हरदीप सिंह निज्जर की कथित हत्या के विरोध में अगले सप्ताह कनाडा में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के  ऑफिसों को बंद करने की धमकी दी है. संगठन ने इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करने का आह्वान भी किया है.

गुरु नानक सिख गुरुद्वारा के अध्यक्ष निज्जर की 18 जून 2023 को शाम की प्रार्थना के बाद पार्किंग में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है. हालांकि अभी तक इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जांचकर्ता तीन संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं.

काम न करने देने की धमकी भी दी

ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते ओटावा टोरंटो और वैंकूवर में भारतीय वाणिज्य दूतावासों के बाहर विरोध प्रदर्शन होने वाले हैं. सिख्स फॉर जस्टिस के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नून ने कहा, "हम भारतीय वाणिज्य दूतावासों को काम करने की अनुमति नहीं देंगे और हम कनाडाई सरकार पर उन व्यक्तियों के नाम बताने के लिए दबाव डालेंगे जो निज्जर की हत्या करने और उसे मारने के आदेश देने के लिए जिम्मेदार हैं."

भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित करने की मांग

बता दें कि सिख फॉर जस्टिस दुनिया भर में खालिस्तान पर जनमत संग्रह आयोजित करने के लिए जाना जाता है. यह संगठन कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा को निष्कासित करने की मांग कर रहा है. संगठन ने इस हत्या को सिखों और कनाडाई संप्रभुता पर हमला बताया था. वहीं, नॉर्थ अमेरिकन सिख असोसिएशन की सदस्य हरकिरीत कौर ने कहा कि हरदीप गुरुद्वारे में पिता के समान थे. लोग अभी गुस्से में हैं. ये एक ऐसी खबर है जिसने जाहिर तौर पर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.

कनाडा के पीएम ने भारत पर जताया था शक

वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार (18 सितंबर 2023) को दावा किया कि “इस हत्या के पीछे भारत सरकार के एजेंट का हाथ था. उन्हें इसकी खुफिया जानकारी मिली है.” इसके बाद ट्रूडो ने भारत के एक टॉप डिप्लोमैट को निष्कासित भी कर दिया. वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रूडो के इन दावों का खंडन किया है और कनाडाई राजनयिक को बर्खास्त करके जवाबी कार्रवाई की है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने लिखा, ''हम कनाडा सरकार से आग्रह करते हैं कि वह अपनी धरती से सक्रिय सभी भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कानूनी कार्रवाई करे.''

ये भी पढ़ें

Climate Change: सितंबर में आठ देशों में विनाशकारी बाढ़, क्या जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में जल्द आएगी तबाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
Xप्लेन: ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
एक्सप्रेसवे से लेकर बिल्डिंग पानी में डूबी, 36 घंटे की बारिश से रावलपिंडी बेहाल
एक्सप्रेसवे से लेकर बिल्डिंग पानी में डूबी, 36 घंटे की बारिश से रावलपिंडी बेहाल
ऑपरेशन सिंदूर डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात 2 बजे आया बयान
ऑपरेशन सिंदूर डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात 2 बजे आया बयान

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget