एक्सप्लोरर

कनाडा ने भारत को बताया दुश्मन देश! ट्रूडो सरकार ने इस लिस्ट में चीन, ईरान, नॉर्थ कोरिया के साथ डाला नाम

Canada Crisis: कनाडा ने देश के साइबर सुरक्षा केंद्र की ओर से प्रकाशित अपने राष्ट्रीय साइबर खतरा आकलन 2025-26 में भारत समर्थक हैकटिविस्ट समूह की ओर से कनाडाई वेबसाइटों पर साइबर अटैक का आरोप लगाया है.

India Canada Row: कनाडा ने मौजूदा कूटनीतिक संकट के बीच फिर से ऐसी हरकत की है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में और कड़वाहट आ सकती है. दरअसल, कनाडा सरकार ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारत को चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया के साथ "राज्य विरोधी" के रूप में लिस्ट किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, राजनयिक तनाव के बाद भारत समर्थक हैकटिविस्ट समूह की ओर से कनाडाई वेबसाइटों पर साइबर हमले किए जाने का आरोप लगाया गया है. कनाडा सरकार ने पहली बार देश के साइबर सुरक्षा केंद्र की ओर से प्रकाशित अपने नेशनल साइबर थ्रेट असेसमेंट 2025-2026 में भारत को "प्रतिकूल" के रूप में मार्क किया है.

कनाडा लगातार लगा रहा भारत पर आरोप

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब ओटावा की ओर से नई दिल्ली पर कनाडा के अंदर सिख अलगाववादियों को निशाना बनाने वाले अभियानों में शामिल होने के आरोप कई बार लगाने से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध चरमरा गए हैं. भारत ने हर बार कनाडा के आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज किया है. दोनों देश रिश्तों में कड़वाहट की वजह से अपने-अपने राजदूतों को वापस बुला चुके हैं. अब ऐसी स्थिति में इस सप्ताह की शुरुआत में जारी अपनी रिपोर्ट में भारत को चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया के साथ लिस्ट करने से संबंधों में और तनाव आ सकता है. 

पिछले दिनों कनाडा की एक अधिकारी ने किया था ये दावा

इस रिपोर्ट में भारत के संदर्भ में कहा गया है, हमारा आकलन है कि भारत सरकार की ओर से प्रायोजित साइबर थ्रेट पैदा करने वाले लोग जासूसी के उद्देश्य से कनाडा सरकार के नेटवर्क के खिलाफ साइबर थ्रेट एक्टिविटी संचालित कर सकते हैं. हमारा मानना ​​है कि कनाडा और भारत के बीच आधिकारिक द्विपक्षीय संबंध कनाडा के खिलाफ भारत सरकार की ओर से प्रायोजित साइबर थ्रेट एक्टिविटी को बढ़ावा देंगे." हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, कनाडा के संचार सुरक्षा प्रतिष्ठान की प्रमुख कैरोलिन जेवियर ने कहा था, "यह स्पष्ट है कि हम भारत को एक उभरते साइबर खतरे वाले अभिनेता के रूप में देख रहे हैं."

कई वेबसाइट को हैक करने का भी लगाया आरोप

इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पिछले साल राजनयिक तनाव की शुरुआत के बाद कथित तौर पर भारत से जुड़े एक हैकटिविस्ट समूह ने कनाडाई वेबसाइटों के खिलाफ साइबर हमले किए थे. राजनयिक तनाव भी हैकटिविस्ट गतिविधि को प्रेरित कर रहे हैं. कनाडा की ओर से भारत पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाने के बाद, एक भारत समर्थक हैकटिविस्ट समूह ने कनाडा में वेबसाइटों के खिलाफ़ संक्षिप्त DDoS हमले करने का दावा किया, जिसमें कनाडाई सशस्त्र बलों की सार्वजनिक वेबसाइट भी शामिल है."

ये भी पढ़ें

NASA: 15 अरब मील दूर, 1981 की तकनीक का इस्तेमाल कर 47 साल बाद 'जिंदा' हुआ नासा का वॉयजर-1

abp News में इनपुट एडिटर. पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 साल का अनुभव. डिप्लोमेसी, डिफेंस, सुरक्षा और आम लोगों से जुड़ी ख़बरों में ख़ास दिलचस्पी, हर ख़बर की तह में जाने की कोशिश.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget