एक्सप्लोरर

ट्रूडो के इस्तीफे के बाद ही कनाडा से भारतीयों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जानिए कौन सा नियम बदला

IRCC Canada : इमिग्रेशन, रेफ्यूजी एंड सिटीजनशिप कनाडा (IRCC) अंतरराष्ट्रीय छात्रों और विदेशी कामगारों के परिवार के सदस्यों के लिए ओपन वर्क परमिट एलिजिबीलिटी में बदलाव कर रहा है.

Canada Open Work Permit for Indians : कनाडा से भारतीयों को बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, कनाडाई सरकार ने अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों औऱ कामगारों के जीवनसाथियों के लिए ओपन वर्क परमिट (OWP) के नियमों में बदलाव किया है. कनाडा में यह बदलाव पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की घोषणा के कुछ दिनों के बाद सामने आई है.

IRCC ओपन वर्क परमिट एलिजिबिलिटी में कर रहा बदलाव

सितंबर 2024 में घोषित किए गए व्यापक उपायों के हिस्से के रूप में इमिग्रेशन, रेफ्यूजी एंड सिटीजनशिप कनाडा (IRCC) अंतरराष्ट्रीय छात्रों और विदेशी कामगारों के परिवार के सदस्यों क लिए ओपन वर्क परमिट एलिजिबीलिटी में बदलाव कर रहा है. इसे लेकर मंगलवार (14 जनवरी, 2025) को सूचना जारी की गई थी.

इन सेक्टरों के लोगों को मिलेगा लाभ

कनाडा के इस बदलाव से नेचुरल एंड अप्लाइड साइंसेज, कंस्ट्रक्शन, हेल्थ केयर, नेचुरल रिसोर्सेज, शिक्षा, खेल और मिलिट्री सेक्टर और श्रम की कमी वाले अन्य सभी सेक्टरों में काम कर रहे भारतीय छात्रों और कामगारों को लाभ पहुंचने की बात कही जा रही है. IRCC की ओर से जारी किए गए सूचना में यह सुझाव दिया गया कि इस बदलाव के तहत पात्र अंतरराष्ट्रीय छात्रों और विदेशी कामगारों के जीवनसाथी 21 जनवरी, 2025 से OWP के लिए आदेवन कर पाएंगे.

OWP के आवेदन करने के लिए ये चीजें है आवश्यक

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों के जीवनसाथियों को फैमिली ओपन वर्क परमिट के विशेष मानदंडों के आधार पर दिया जाएगा. जिसका निर्धारण उन अध्ययन कार्यक्रमों की अवधि के आधार पर किया जाएगा जिनमें छात्र नामांकित है या फिर उन उच्च मांग वाले जॉब सेक्टरों के आधार पर किया जाएगा, जिनमें वह व्यक्ति कार्यरत हैं. नोटिस में यह भी कहा गया, “इसके अलावा विदेशी कामगार के पास उस समय वर्क परमिट पर कम से कम 16 महीने शेष होने चाहिए, जब व्यक्ति का जीवनसाथी OWP के लिए आवेदन करे.”

इसके अलावा कनाडाई सरकार ने कनाडा में कार्यरत लोगों के आश्रित बच्चों के लिए सख्त पात्रता नियम लागू करेगी, जो कि अब फैमिली OWP के लिए पात्र नहीं होंगे.

यह भी पढ़ेंः क्या गिर जाएगी नेतन्याहू की सरकार, मंत्रियों ने दी इस्तीफे की धमकी, जानिए क्यों आया इजरायल की राजनीति में भूचाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget