एक्सप्लोरर

US On Canada: ट्रंप अब कनाडा के खिलाफ ले सकते हैं एक और बड़ा फैसला! ट्रूडो पर फाइव आइज समूह से बाहर होने का मंडराया खतरा

कनाडा को फाइव आइज जासूसी नेटवर्क से बाहर किया जा सकता है, जो जस्टिन ट्रूडो के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. जानें इस विवाद का कारण और फाइव आइज का महत्व.

US President Trump On Canada: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं. वो कनाडा को फाइव आइज से बाहर करने पर आदेश सुना सकते हैं. ट्रंप पहले ही कनाडा पर टैरिफ लागू करने का ऑर्डर दे चुके हैं. हालांकि, इसे 1 महीने के लिए टाल दिया गया है, लेकिन अब उनका नया फैसला कनाडा के लिए बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है. बता दें कि फाइव आइज (FVEY), जो दुनिया के सबसे शक्तिशाली इंटेलिजेंस-शेयरिंग नेटवर्क में से एक है.

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सलाहकार पीटर नवारो ने इस फैसले का खुलासा किया है. नवारो ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप कनाडा को इस नेटवर्क से बाहर कर उस पर दबाव डालने की कोशिश कर रहे हैं.

फाइव आइज नेटवर्क क्या है?
फाइव आइज एक इंटेलिजेंस-शेयरिंग गठबंधन है, जो अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड के बीच खुफिया जानकारियों का आदान-प्रदान करता है. इसे सोवियत संघ के खिलाफ बनाया गया था, और अब यह चीन और रूस जैसी वैश्विक शक्तियों के खिलाफ महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सहायक है. यह गठबंधन विश्व में सबसे प्रभावी खुफिया नेटवर्क में से एक माना जाता है.

कनाडा पर ट्रंप प्रशासन का दबाव
फाइव आइज से कनाडा को बाहर निकालने का विचार पहली बार सामने नहीं आया है. इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी भी दी थी. ट्रंप ने यहां तक कहा था कि अगर कनाडा इन टैरिफ से बचना चाहता है, तो उसे अमेरिका का 51वां राज्य बनना होगा. हाल ही में, ट्रूडो ने इस धमकी को "वास्तविक" बताया था, जो इस विवाद को और गंभीर बना देता है.

जस्टिन ट्रूडो और फाइव आइज विवाद
जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाते समय दावा किया था कि यह जानकारी फाइव आइज नेटवर्क से प्राप्त हुई थी. इस बयान ने कनाडा और भारत के बीच तनाव पैदा कर दिया था. फाइव आइज से मिली जानकारियों को अक्सर बहुत संवेदनशील और विश्वसनीय माना जाता है, और इसके जरिए कई देशों ने महत्वपूर्ण सुरक्षा कदम उठाए हैं.

ट्रंप प्रशासन की मंशा
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि डोनाल्ड ट्रंप इस फैसले का पूरी तरह समर्थन करते हैं या नहीं, लेकिन फाइव आइज से कनाडा को बाहर निकालने को लेकर उनके प्रशासन में गंभीर विचार-विमर्श चल रहा है. वाइट हाउस के पूर्व रणनीतिकार स्टीव बैनन ने भी कहा है कि ट्रंप कनाडा के अमेरिका में विलय को लेकर गंभीर हैं और यह जस्टिन ट्रूडो को उकसाने के लिए नहीं किया जा रहा है.

फाइव आइज से बाहर होना कनाडा के लिए क्या मायने रखता है?
अगर कनाडा को फाइव आइज से बाहर किया जाता है, तो यह कनाडा की सुरक्षा और खुफिया क्षमताओं के लिए एक बड़ा झटका होगा. यह गठबंधन अपने सदस्य देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय खुफिया जानकारी साझा करता है, जो आतंकवाद, साइबर हमलों, और अन्य वैश्विक खतरों से निपटने में मदद करता है. इस नेटवर्क से बाहर निकलने से कनाडा को सुरक्षा और सामरिक जानकारी की नजरिए से नुकसान उठाना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें:  रात से अंधेरे में इजरायल ने सीरिया की राजधानी पर किया एयर स्ट्राइक! मच गया हड़कंप, कितनों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: सऊदी एयर बेस पर ईरान का हमला, 5 अमेरिकी रिफ्यूलिंग प्लेन को बनाया गया निशाना
Live: सऊदी एयर बेस पर ईरान का हमला, 5 अमेरिकी रिफ्यूलिंग प्लेन को बनाया गया निशाना
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान में सबसे ताकतवर हमला! अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर बरसाए बम, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दी चेतावनी
ईरान में सबसे ताकतवर हमला! अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर बरसाए बम, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दी चेतावनी
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Jammu Kashmir News: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
जम्मू-कश्मीर: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
IPL 2026: IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget