एक्सप्लोरर

यूक्रेन के समर्थन में आए ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिडलटन, लंदन और मैनचेस्टर में हो रहा प्रदर्शन

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर कई वैश्विक नेता लगातार युद्ध विराम की बात कर रहे हैं. इस बीच ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन यूक्रेन के समर्थन में सामने आए हैं.

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन ने शनिवार को कहा कि वे रूसी आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं. हालांकि, विलियम और मिडलटन राजनीतिक मुद्दे पर टिप्पणी करते नजर नहीं आते हैं, लेकिन यूक्रेन संकट पर उन्होंने वहां के लोगों के प्रति अपना समर्थन जताया.

दंपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और देश के लोगों के लिए अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए अक्टूबर 2020 में यूक्रेन की शाही यात्रा का संदर्भ दिया. उन्होंने ट्विटर पर एक बयान में कहा, "अक्टूबर 2020 में, हमें यूक्रेन के भविष्य के लिए उनकी उम्मीदों के बारे में जानने के वास्ते राष्ट्रपति जेलेंस्की और प्रथम महिला से मिलने का अवसर मिला था."

उन्होंने कहा, "आज हम राष्ट्रपति और यूक्रेन के सभी लोगों के साथ खड़े हैं क्योंकि वे उस भविष्य के लिए बहादुरी से लड़ रहे हैं." यूक्रेन के समर्थन में लंदन और मैनचेस्टर सहित पूरे ब्रिटेन में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

इस बीच, शुक्रवार को ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस द्वारा बुलाई गई बैठक में यूक्रेन को गोला-बारूद, टैंक रोधी हथियार और मानवीय सहायता प्रदान करने संबंधी समझौता किया गया. इसे अमेरिका और कनाडा सहित लगभग 25 देशों का समर्थन प्राप्त है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन के लिए अतिरिक्त सैन्य समर्थन के संदर्भ में कहा, "हमें यूक्रेन के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए क्योंकि वे हर जगह अपने देश और लोकतंत्र की रक्षा करते हैं."

इसे भी पढ़ेंः

Ukraine में जंग के बीच भारत-रूस के संबंधों को लेकर अमेरिका ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा है

UK में होने वाली कोबरा वॉरियर्स एक्सरसाइज में शामिल नहीं होगी वायुसेना, रूस-यूक्रेन वॉर के बाद भारत का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget