एक्सप्लोरर

Liz Truss Resigns: इस्तीफा देने के बाद बोलीं लिज ट्रस- मैं कंजरवेटिव पार्टी और जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी

Liz Truss Resigns: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि मैं वह पूरा नहीं कर सकी, जिसके लिए मुझे कंजरवेटिव पार्टी ने चुना.

Liz Truss Resigns: लिज ट्रस ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा, "मैं कंजरवेटिव पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दे रही हूं. जब तक पार्टी नया प्रधानमंत्री नहीं चुन लेती, मैं तब तक कार्यभार संभालती रहूंगी.'' लिज़ ट्रस ने कहा, "मैं वह नहीं कर सकी, जिसके लिए मुझे कंजरवेटिव पार्टी ने पीएम पद के लिए चुना था." लिज़ ट्रस ने आगे कहा कि उनकी आर्थिक नीतियों की वजह से देश को नुकसान हुआ. 

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात के लिए सहमत हो गये हैं कि अगले सप्ताह तक नेतृत्व का चुनाव पूरा किया जाना है. इससे सुनिश्चित होगा कि हम अपनी वित्तीय योजनाओं को पूरा करने के मार्ग पर चलें और अपने देश की आर्थिक स्थिरता और राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाकर रखें. मैं तब तक प्रधानमंत्री रहूंगी जब तक उत्तराधिकारी का चुनाव नहीं हो जाता.’’

मात्र 45 दिन की प्रधानमंत्री पद पर रहने के बाद देश में मची सियासी उथल-पुथल के बीच आखिरकार गुरुवार को ट्रस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस तरह से लिज ट्रस ब्रिटेन में सबसे कम दिन तक प्रधानमंत्री रहने वाली महिला बन गई हैं. उनकी आर्थिक नीतियो के चलते ब्रिटेन के बाजार में उथल-पुथल मच गई थी और कंजरवेटिव पार्टी में बहुत से लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे. ट्रस के इस्तीफा देने से पहले उनके दो प्रमुख मंत्रियों ने इस्तीफा दिया जिसके बाद ट्रस ने अपनी ही पार्टी के सभी सांसदों का विश्वास खो दिया और इस्तीफा दिया.

कहा था नहीं दूंगी इस्तीफा

अपनी गलती मानकर माफी मांगने वाले बयान के 24 घंटे से भी कम समय में लिज ट्रस ने अपने इस्तीफे की घोषणा की. उन्होंने कहा था, "मैं एक योद्धा हूं और पीएम पद को छोड़ने वाली नहीं हूं. मैं ऐसी हूं जो हर परिस्थिति से लड़ने को तैयार है और मैं हर कड़े फैसले लेने के लिए तैयार हूं."

अपने करीबी वित्तमंत्री को भी किया बर्खास्त

लिज ट्रस ने दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक के लिए 10 दिनों की छुट्टी दी थी और उसके बाद उन्होंने एक सप्ताह के भीतर मिनी बजट पेश किया, जिसके बाद उन्होंने अपने सबसे करीबी और वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को बर्खास्त कर दिया था.

जनता से माफी भी मांगी

जब बवाल मचा तो लिज ट्र्स ने अपने गलत फैसले के लिए ब्रिटेन की जनता से माफी मांगी थी और कहा था कि मैं पीएम का पद नहीं छोड़ूंगी. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैं टैक्स की समस्या से निपटने के लिए लोगों को उनके बिजली के बिलों में मदद करना चाहती थी, लेकिन हमने इसमें काफी तेजी दिखाई जो गलत साबित हुई. 

यह भी पढ़ें:

1962 का भारत-चीन युद्ध, जिसने विदेश नीति को नया आकार दिया, सुरक्षा नीति में हुए कई प्रमुख बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget