एक्सप्लोरर

Boris Johnson: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की परेशानी बढ़ी, उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद एक और बगावत शुरू

Boris Johnson: जॉनसन को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनकी कंजर्वेटिव पार्टी का गढ़ मानी जाने वाली दक्षिण इंग्लैंड की टाइवरटन, होनीटन और उत्तरी इंग्लैंड की वेकफील्ड सीट पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा.

Boris Johnson in Crisis: ब्रिटेन (Britain) में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) को उपचुनाव (By-Election) में मिली करारी हार के बाद पार्टी नेतृत्व के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) के खिलाफ शनिवार को एक और बगावत शुरू हो गई. जॉनसन को उस समय तीन बड़े झटके लगे, जब उनकी कंजर्वेटिव पार्टी का गढ़ मानी जाने वाली दक्षिण इंग्लैंड की टाइवरटन और होनीटन तथा उत्तरी इंग्लैंड की वेकफील्ड सीट पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद जॉनसन के करीबी और पार्टी के अध्यक्ष ओलीवर डोडेन ने इस्तीफा दे दिया.

अब, मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, बोरिस जॉनसन के आलोचक माने जाने वाले पार्टी के दो सांसदों ने कहा है कि वे सत्तारूढ़ पार्टी को चलाने वाली समिति का चुनाव लड़ सकते हैं. उनकी इस घोषणा से जॉनसन के नेतृत्व के सामने एक और चुनौती खड़ी हो गई है.

अविश्वास प्रस्ताव से बच गए थे जॉनसन
इस महीने की शुरुआत में पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव में जॉनसन (58) की कुर्सी बच गई थी. हालांकि पार्टी के 148 सांसदों ने उन्हें अपदस्थ करने के लिए वोट दिया था. कंजर्वेटिव सांसदों की शक्तिशाली समिति के नियमों के अनुसार जॉनसन को एक साल के लिए किसी भी चुनौती से सुरक्षा मिल गई थी. हालांकि नॉर्थ वेस्ट लीसेस्टरशर से कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद एंड्रयू ब्रिजेन ने कहा है कि वह कार्यकारी समिति का चुनाव लड़ना चाहते हैं. उन्होंने बीबीसी से कहा कि वह सत्ता परिवर्तन के पक्षधर हैं जो एक और अविश्वास प्रस्ताव होगा.

बकिंघमशर की वायकॉम्बे सीट से कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद स्टीव बेकर ने भी कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि उनके साथी ''उन्हें सेवा का मौका'' देने पर विचार करेंगे. हालांकि उन्होंने सत्ता परिवर्तन के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की.

उपचुनाव में मिली हार के बाद लोग मुझे पीटेंगे
रवांडा (Rwanda) में राष्ट्रमंडल देशों की सरकारों के प्रमुखों की बैठक से इतर जॉनसन ने कहा कि उन्हें लगता है कि दो सीट पर हुए उपचुनाव में मिली हार के बाद लोग ''मुझे पीटेंगे'', लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) के सांसद उन्हें हटाने का षड्यंत्र रच रहे हैं. जॉनसन ने कहा, ''मैं यह नहीं कहूंगा कि ये परिणाम ठीक हैं. हमें सुनना है, सीखना है.''

यह भी पढ़ें-

Bangladesh: बांग्लादेश के सबसे लंबे ‘पद्मा ब्रिज’ का पीएम शेख हसीना ने किया उद्घाटन, पुल के निर्माण से पीछे हट गया था विश्व बैंक

China Covid-19 Update: शंघाई शहर से आई अच्छी खबर, महीनों बाद कोरोना का एक भी मामला नहीं आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget