एक्सप्लोरर

King Charles: किंग चार्ल्स पर युवक ने फेंके अंडे, 5 महीने बाद दोषी करार, अब भुगतनी पड़ेगी ये सजा

King Charles Egg-Throwing Incident: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पर एक युवक ने ताबड़तोड़ अंडे फेंके थे. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था. अब उस युवक को सजा सुनाई गई है.

British Monarch King Charles News: ब्रिटेन में किंग चार्ल्स पर अंडे फेंकने के मामले में एक युवक को सजा सुनाई गई है. उस युवक ने रास्‍ते में किंग चार्ल्स (King Charles) पर कम से कम पांच अंडे फेंके थे, नवंबर में हुई इस घटना के लिए उसे धमकी भरे व्यवहार का दोषी ठहराया गया. अब उसे सालभर 'कम्‍युनिटी ऑर्डर' का पालन करना होगा.

क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) की ओर से यह जानकारी दी गई. अभियोजकों ने कहा कि किंग चार्ल्स पर अंडे फेंकने वाले युवक को "100 घंटे के अवैतनिक कार्य" के साथ 12 महीने के कम्‍युनिटी ऑर्डर की सजा सुनाई गई है. उस युवक की पहचान पैट्रिक थेलवेल के रूप में हुई है. उसकी उम्र 23 साल है. पैट्रिक थेलवेल पर आरोप था कि उसने नवंबर में किंग चार्ल्स पर कम से कम पांच अंडे फेंके थे, जिसके लिए उसे धमकी भरे व्यवहार का दोषी ठहराया गया था.

100 घंटे बिना वेतन मजदूरी करनी होगी
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, किंग चार्ल्स पर अंडे फेंके जाने की घटना तब हुई जब वे उत्तरी इंग्लैंड में यॉर्क का दौरा कर रहे थे. क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) ने कहा कि दोषी को "100 घंटे के अवैतनिक कार्य" के साथ 12 महीने के सामुदायिक आदेश की सजा सुनाई गई है. CPS ने बताया कि यॉर्क मजिस्ट्रेट कोर्ट में मुकदमे के बाद यह सजा हुई. 

'अपने किए पर नहीं है कोई पछतावा'
सीपीएस स्पेशल क्राइम एंड काउंटर टेररिज्म डिवीजन के प्रमुख निक प्राइस ने एक बयान में कहा, "पैट्रिक थेलवेल को "गिरफ्तारी के बावजूद अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था और वह HM (महामहिम) चार्ल्‍स को अंडे से मारने के अपने इरादे पर कायम रहा." बयान में गया, "यह धमकी भरा व्यवहार अस्वीकार्य है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा."

युवक ने कहा- किंग चार्ल्‍स इसी के लायक हैं
CPS ने कहा कि जब वह घटना के बाद पुलिस वैन के आने का इंतजार कर रहा था, तो भीड़ में एक व्यक्ति ने उससे पूछा कि क्या उसने "कुछ" फेंका, जिस पर पैट्रिक थेलवेल ने जवाब दिया, "मैंने उन पर अंडे फेंके, क्योंकि वो इसी के लायक हैं."

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था वीडियो
सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए वीडियो में युवक को किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पर अंडे फेंकते हुए देखा गया था, जब वे यॉर्क में एक पारंपरिक समारोह के लिए पहुंचे थे. अंडे उछलकर ब्रिटिश सम्राट और उनकी पत्नी के पास से गुज़रे और ज़मीन पर गिर पड़े. अब किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक समारोह 6 मई को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने वाला है.

यह भी पढ़ें: किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक से पहले शाही परिवार में विवाद, जानिए क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget