एक्सप्लोरर

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय का दावा- यूक्रेन में सभी मोर्चों पर थमी रूसी बलों की प्रगति, उठाना पड़ रहा भारी नुकसान

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन युद्ध में रूसी बलों ने हाल के दिनों में जमीनी, समुद्री और हवाई मोर्चों पर न्यूनतम प्रगति की है.

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन युद्ध में रूसी बलों ने हाल के दिनों में जमीनी, समुद्री और हवाई मोर्चों पर न्यूनतम प्रगति की है और पूर्वी यूरोपीय देश में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. अपनी नवीनतम खुफिया रक्षा अपडेट में मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेनी बलों के कड़े प्रतिरोध के चलते पूर्वी यूरोपीय देश में लगभग हर मोर्चे पर रूसी बलों की प्रगति काफी हद तक रुक गई है.

अपडेट में कहा गया है, “यूक्रेन युद्ध में रूसी बलों ने हाल के दिनों में जमीनी, समुद्री और हवाई मोर्चों पर न्यूनतम प्रगति की है और उन्हें वहां भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. यूक्रेन का प्रतिरोध दृढ़ और समन्वित बना हुआ है. सभी प्रमुख शहरों सहित यूक्रेन का अधिकांश हिस्सा यूक्रेन के नियंत्रण में है.”

यह अपडेट रूस-यूक्रेन संघर्ष के जवाब में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग द्वारा ब्रसेल्स में सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की ‘असाधारण बैठक’ बुलाए जाने के एक दिन बाद आया है. सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों ने कहा कि उन्होंने यूरोप के तात्कालिक संकट और नाटो की रक्षा गतिविधियों के दीर्घकालिक क्रियान्वन पर चर्चा की.

ब्रिटिश रक्षा मंत्री बेन वॉलेस ने कहा, “ब्रिटेन और हमारे सहयोगी रूसी आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखेंगे.” वहीं, ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ब्रसेल्स में वॉलेस ने अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली, तुर्की, कनाडा, स्लोवाकिया, स्वीडन और चेक गणराज्य के नेताओं के साथ द्विपक्षीय व छोटी सामूहिक बैठकें कीं.

उधर, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन रूसी तेल और प्राकृतिक गैस पर पश्चिमी देशों की निर्भरता घटाने के प्रयासों के तहत सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नेताओं से चर्चा के लिए खाड़ी क्षेत्र के दौरे पर हैं. 

दरअसल, ब्रिटेन पहले ही कह चुका है कि वह धीरे-धीरे रूसी तेल आयात को बंद करने की ओर बढ़ रहा है और साल के अंत तक रूसी कच्चे तेल के आयात से अपनी निर्भरता को कम करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget