एक्सप्लोरर

औपनिवेशिक काल में ब्रिटेन ने भारत को लूटा, आधे से अधिक संपत्ति 10% अमीरों को मिली, रिपोर्ट में खुलासा

Reports reveals in WEF : राइट्स ग्रुप ऑक्सफैम इंटरनेशनल की नई प्रमुख वैश्विक असमानता रिपोर्ट को टेकर्स नॉट मेकर्स नाम से वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की सालाना बैठक के पहले जारी की गई.

Colonial Period in India : भारत पर शासन के दौरान ब्रिटेन ने जमकर इसका दोहन किया और भारत से बेशुमार संपत्ति को ब्रिटेन भेज दिया. जहां इसका इसका फायदा कुछ ब्रिटिश अमीरों को मिला. एक रिपोर्ट में बताया गया कि ब्रिटेन ने साल 1765 से 1900 के बीच 135 साल से भी अधिक समय के औपनिवेशिक काल के दौरान भारत से 64,820 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति निकाली और इसमें से करीब 33,800 अरब अमेरिकी डॉलर ब्रिटेन के 10 प्रतिशत अमीरों के पास ही गए.

यह जानकारी राइट्स ग्रुप ऑक्सफैम इंटरनेशनल की नई प्रमुख वैश्विक असमानता रिपोर्ट में दी गई है. इस रिपोर्ट को टेकर्स नॉट मेकर्स नाम से वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की सालाना बैठक के कुछ घंटे पहले जारी की गई. इस रिपोर्ट में कई अध्ययनों और रिसर्च पेपर्स का हवाला देते हुए दावा किया गया कि मॉडर्न मल्टीनेशनल कॉरपोरेशन सिर्फ औपनिवेशिक काल की ही देन है.

ऑक्सफैम की रिपोर्ट के मुताबिक, “ऐतिहासिक औपनिवेशिक युग के समय मौजूद असमानता और लूट की विकृतियां, आधुनिक जीवन को नया आकार दे रही हैं. इन चीजों ने बहुत ही ज्यादा असमान दुनिया का निर्माण किया है जो नस्लवाद पर आधारित विभाजन से त्रस्त है. एक ऐसी दुनिया जिसने ग्लोबल साउथ से क्रमबद्ध रूप से संपत्ति का दोहन किया और इसका लाभ मुख्य रूप से ग्लोबल नॉर्थ के सबसे अमीर लोगों को मिला.”

10 प्रतिशत ब्रिटिश अमीरों के अलावा उभरते मध्यम वर्ग को मिला फायदा

कई अध्ययनों और रिसर्च पेपर्स को आधार बनाकर ऑक्सफैम ने पाया कि साल 1765 से 1900 के बीच ब्रिटेन के सबसे धनी 10 प्रतिशत लोगों ने अकेले भारत से 33,800 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति निकाल ली. रिपोर्ट के मुताबिक, “लंदन की जमीन को यदि 50 ब्रिटिश पाउंड के नोटों से ढंका जाए तो यह राशि उन नोटों से 4 गुना अधिक मूल्य की है.” ऑक्सफैम ने बताया कि भारत से निकाली गई संपत्ति ब्रिटेन के 10 प्रतिशत सबसे अमीर लोगों के अलावा इसका फायदा उभरते मध्यम वर्ग को मिला. ऑक्सफैम ने उपनिवेशवाद के जारी प्रभाव को जहरीले पेड़ का फल करार दिया.

यह भी पढ़ेंः नाइजिरिया में पेट्रोल ले जा रहे ट्रक के पलटने से विस्फोट, 86 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget