एक्सप्लोरर

Russia Ukraine Conflict: रूस के खिलाफ ब्रिटेन की बड़ी कार्रवाई, पीएम बोरिस जॉनसन बोले- पांच रूसी बैंकों पर लगाएंगे प्रतिबंध

Russia Ukraine Conflict: पीएम जॉनसन ने मंगलवार को सुरक्षा प्रमुख के साथ सुबह की बैठक के बाद कहा था कि ये (प्रतिबंध) रूस को बहुत प्रभावित करेंगे, आक्रमण की स्थिति में हम और भी बहुत कुछ करेंगे.

Russia Ukraine Conflict: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन (Boris Johnson)  ने रूस के लिए प्रतिबंधो की घोषणा कर दी है. इससे पहले जॉनसन ने कहा था कि हमारे प्रतिबंध रूस (Russia) को बहुत प्रभावित करेंगे.

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा है कि ब्रिटेन 5 रूसी बैंकों पर प्रतिबंध लगाएगा. उन्होंने कहा, “ब्रिटेन मॉस्को (Moscow) सेना की तैनाती के बाद पांच रूसी बैंकों, तीन 'हाई नेट वर्थ वाले व्यक्तियों' पर प्रतिबंध लगाएगा.” इससे पहले पीएम जॉनसन ने मंगलवार को सुरक्षा प्रमुख के साथ सुबह की बैठक के बाद वादा किया कि संसद में "रूस के खिलाफ ब्रिटेन के आर्थिक प्रतिबंधों के पहले बैराज" का खुलासा किया जाएगा. पीएम जॉनसन ने पत्रकारों से कहा, “ये (प्रतिबंध) रूस को बहुत प्रभावित करेंगे और आक्रमण की स्थिति में हम और भी बहुत कुछ करने जा रहे हैं.”

ब्रिटेन ने क्यों लिया है यह फैसला
गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) द्वारा पूर्वी यूक्रेन (Ukraine) में रूस समर्थित अलगाववादी दो क्षेत्रों- ‘डोनेट्स्क और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक’’ को एक “स्वतंत्र” देश के तौर पर मान्यता दे दी है. इतना ही नहीं पुतिन ने रूसी बलों को पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों में ‘‘शांति बनाए रखने’’ का आदेश दिया है. इस आदेश को दोनों क्षेत्रों में रूसी सेना की तैनाती के तौर पर देखा जा रहा है.

पुतिन के इस फैसले ने यूक्रेन और रूस के तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है. वहीं ब्रिटेन के साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ सख्त प्रतिबंध लगाने की बात कही है. 

यूरोपीय संघ और वाशिंगटन ने क्या कहा?
यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा कि संघ मंगलवार दोपहर से कदम उठाएगा . बोरेल ने पेरिस में संवाददाताओं से कहा, "हमारी प्रतिक्रिया प्रतिबंधों के रूप में होगी, जिसकी सीमा मंत्री तय करेंगे."

वाशिंगटन ने मंगलवार की तड़के अपना पहला कदम उठाया, अमेरिकी व्यक्तियों को अलग हुए क्षेत्रों के साथ किसी भी वित्तीय लेनदेन पर प्रतिबंध लगा दिया, और कहा कि मंगलवार को अधिक प्रतिबंधों की घोषणा की जाएगी. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतिबंधों की बार-बार चेतावनी देने के बाद पश्चिम कितनी दूर जाएगा, जो आक्रमण की स्थिति में रूसी अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाएं.

इससे पहले यूक्रेन ने मंगलवार को अपने पश्चिमी सहयोगियों से रूस (Russia) पर "कड़े प्रतिबंध" लगाने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन में मौजूद भारतीयों के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री बोलीं- घबराने की जरुरत नहीं, सभी हमारे दूतावास के संपर्क में

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा- पीएम मोदी के साथ करना चाहता हूं टीवी डिबेट, यह है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget