एक्सप्लोरर

ब्रिटेन ट्यूब ट्रेन बम हमला: दूसरी गिरफ्तारी कर खतरे को कम किया गया

पुलिस ने बताया कि पश्चिमी लंदन के हाउंस्लो में अधिकारियों ने 21 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इससे पहले बीते शनिवार की सुबह केंट पुलिस ने डोवर में 18 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था.

लंदन: लंदन की ट्यूब ट्रेन में हुए विस्फोट के सिलसिले में स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस की आतंकवाद विरोधी विंग ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इस विस्फोट में 30 लोग घायल हुए थे. ब्रिटेन के गृहमंत्री ने कहा कि एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी बताती है कि हमलावर अकेला नहीं था.

पुलिस ने बताया कि पश्चिमी लंदन के हाउंस्लो में अधिकारियों ने 21 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इससे पहले बीते शनिवार की सुबह केंट पुलिस ने डोवर में 18 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. दोनों संदिग्धों से दक्षिणी लंदन के पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है.

गृहमंत्री, एम्बर रुड ने टीवी पर एक बयान में कहा कि ब्रिटेन में खतरे के स्तर को आंकने वाले ज्वाइंट टेररिस्ट अनालिसिस सेंटर ने बहुत अधिक गंभीर से गंभीर कर दिया है. इससे पहले रुड ने बीबीसी से कहा था कि दूसरी गिरफ्तारी बताती है कि इस हमले को अंजाम देने वाला हमलावर अकेला नहीं था.

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सीनियर अधिकारी नील बसु ने एक बयान में कहा कि मेट्रोपॉलिटन पुलिस और काउंटर टेररिज्म पॉलिसिंग नेटवर्क के उसके सहयोगी इस कायराना अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों की शिनाख्त करने, उनका पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं.

बताते चलें कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर दक्षिणी लंदन के अंडरग्राउंड पार्सन्स ग्रीन स्टेशन पर एक ट्यूब ट्रेन में हुए आईईडी विस्फोट में 30 लोग घायल हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget