एक्सप्लोरर

ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने खुद को किया आइसोलेट, कोरोना संक्रमित सांसद के संपर्क में आने के बाद उठाया कदम

ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन के प्रवक्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री स्वस्थ हैं और उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं है." 'नेशनल हेल्थ सर्विज (एनएचएस) टेस्ट एंड ट्रेस' नियम के अनुसार वह 10 दिन यानी कि 26 नवंबर तक आइसोलेट रहेंगे.

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक संक्रमित सांसद के सम्पर्क में आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है. ‘डॉउनिंग स्ट्रीट’ ने बताया कि एशफिल्ड के सांसद ली एंडरसन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. प्रधानमंत्री ने हाल ही में 35 मिनट तक कुछ सांसदों के साथ बैठक की थी, जिसमें एंडरसन भी शामिल थे.

प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा, "नेशनल हेल्थ सर्विज (एनएचएस) टेस्ट एंड ट्रेस ने बताया कि मुझे खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए. क्योंकि मैं एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया हूं, जो संक्रमित पाया गया है. मुझ में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है, लेकिन नियमों का पालन करना है. मैं सेल्फ आइसोलेट में चला गया हूं. कोरोना वायरस सहित अन्य मुद्दों पर डाउनिंग स्ट्रीट से काम करना जारी रखेंगे."

बोरिस जॉनसन के प्रवक्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री स्वस्थ हैं और उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं है." इससे पहले, अप्रैल में संक्रमित पाए जाने के बाद जॉनसन ने तीन रातें ‘सेंट थॉमस अस्पताल’ के गहन मेडिकल यूनिट में बिताई थी. 'नेशनल हेल्थ सर्विज (एनएचएस) टेस्ट एंड ट्रेस' नियम के अनुसार वह 10 दिन यानी कि 26 नवंबर तक आइसोलेट रहेंगे.

दुनिया में अबतक साढ़े पांच करोड़ लोग कोरोना पॉजिटिव वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया में अबतक पांच करोड़ 48 लाख मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, अबतक 13 लाख 24 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 3 करोड़ 81 लाख लोग ठीक भी हो चुके हैं. 1 करोड़ 53 लाख लोग अभी भी कोरोना संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है. जिसमें से एक लाख लोगों की हालत गंभीर है.

दुनिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस 4 लाख 90 हजार नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 6 हजार 613 लोगों की मौत हो गई. बीते दिन मैक्सिको में सबसे ज्यादा मौत हुई है. इसके बाद अमेरिका, इटली, ईरान, भारत में मौत के सबसे ज्यादा केस आए. दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में हालात बेहद खराब हैं. वहां हर रोज एक लाख मामले सामने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में कोरोना एक्टिव केस बढ़कर करीब 42 लाख हुए, पिछले 24 घंटे में आए 1.38 लाख नए मरीज

अमेरिका: ट्रंप ने स्वीकारी अपनी हार लेकिन चुनाव नतीजों पर उठा रहे लगातार सवाल, कहा- 'दुनिया देख रही है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget