एक्सप्लोरर

ब्रिटेन: संसद ने ब्रेक्जिट प्रक्रिया शुरू करने के समर्थन में वोट किया

लंदन: ब्रिटेन के सांसदों ने ब्रेक्जिट बातचीत शुरू करने की सरकार को अनुमति देने के समर्थन में अभूतपूर्व वोट किया और इसके साथ ही ब्रिटेन यूरोपीय यूनियन से अंतिम रूप से जुदा होने की दिशा में एक कदम और निकट पहुंच गया. हाउस ऑफ कॉमन्स के सदस्यों ने विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए कल 114 के मुकाबले 498 वोट दिए. यह बिल ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे को ईयू छोड़ने की औपचारिक प्रक्रिया लिस्बन संधि के अनुच्छेद-50 को प्रभाव में लाने का अधिकार देगा. कॉमन्स और हाउस ऑफ लार्डस में यह बिल कानून बनेगा. इससे पहले टेरीजा ने पुष्टि की थी कि वह अपनी ब्रेक्जिट रणनीति पर एक श्वेत पत्र प्रकाशित करेंगी. कन्जर्वेटिव सांसद मारिया मिलर के प्रश्न के जवाब में टेरीजा ने हाउस ऑफ कॉमन्स में कहा, ‘‘मैं अपनी माननीय मित्र और सदन को यह सूचित कर सकती हूं कि श्वेत पत्र प्रकाशित किया जाएगा. ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने विपक्ष और अपने कुछ विद्रोही सांसदों के दबाव में पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह ईयू से ब्रिटेन के बाहर जाने के लिए जिन योजनाओं पर बात हो रही है, उनसे संबंधित एक श्वेत पत्र प्रकाशित करेंगी. ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘श्वेत पत्र प्रधानमंत्री द्वारा ब्रेक्जिट भाषण में पहले ही पेश की गई योजना को प्रतिबिम्बित करेगा.’’ श्वेत पत्र की तिथि की पुष्टि उस समय की गई जब सांसद तथाकथित ब्रेक्जिट बिल पर दूसरे दिन बहस कर रहे थे. यह बिल टेरीजा को अनुच्छेद-50 को प्रभावी बनाने और ईयू के साथ आधिकारिक ब्रेक्जिट वार्ता शुरू करने का अधिकार देगा. ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने वोट के बाद ट्वीट किया, ‘‘इतिहास रच गया है.’’ लिबरल डेमोक्रेट और स्कॉटिश नेशनल पार्टी के नेताओं के इस बिल के खिलाफ वोट करने के बावजूद सरकार के जीतने की संभावना थी. लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने इस बिल के समर्थन के लिए अपने सांसदों को तीन पंक्तियों वाला एक व्हिप जारी किया था. हालांकि भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा समेत लेबर पार्टी के कई सांसदों ने पहले ही यह संकेत दे दिया था कि वे व्हिप का पालन नहीं करेंगे. लेबर पार्टी के विद्रोहियों के अलावा एसएनपी, लिबरल डेमोक्रेट पार्टी, एसडीएलपी के सांसदों, ग्रीन पार्टी की सांसद कैरोलीना लुकास और सांसद केन क्लार्क ने आर्टिकल-50 को प्रभावी बनाने और ईयू छोड़ने की प्रक्रिया शुरू करने से टेरीजा को रोकने की कोशिश की. विपक्षी लेबर पार्टी विधेयक पर अंतिम वोट को समर्थन देगी लेकिन वह अंतिम ब्रेक्जिट समझौते पर ‘अर्थपूर्ण वोट’ की अपील समेत इसे संशोधित करने की कोशिश करेगी. यह विधेयक समिति चरण के लिए अगले सप्ताह हाउस ऑफ कॉमन्स में वापस आएगा जहां विपक्षी दल ये संशोधन करने की कोशिश करेंगे. इस विधेयक को पिछले सप्ताह पेश किया गया था जब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि लिस्बन संधि के आर्टिकल-50 के प्रभावी होने से पहले सांसदों से समर्थन लिए जाने की आवश्यकता है. कोर्ट ने ब्रिटेन सरकार का यह तर्क खारिज कर दिया था कि टेरीजा के पास संसद में विचार विमर्श किए बिना ब्रेक्जिट की प्रक्रिया शुरू करने के पर्याप्त कार्यकारी अधिकार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget