एक्सप्लोरर

Wagner Group: वैगनर ग्रुप के खिलाफ ब्रिटेन ने लिया एक्शन, घोषित किया आतंकवादी संगठन

Wagner Group Terrorist Organization: ब्रिटेन ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर रूस के भाड़े के सैनिकों वाले वैगनर समूह को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया. साथ ही इस समूह को दुनिया के लिए खतरा बताया.

Wagner Group In Britain: ब्रिटेन ने आधिकारिक तौर पर रूस के भाड़े के सैनिकों वाले वैगनर समूह को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. ब्रिटेन की सरकार का यह फैसला शुक्रवार (15 सितंबर) को आया. ब्रिटेन ने पिछले सप्ताह वैगनर समूह पर एक्शन लेने की योजना के बारे में जिक्र किया था. 

ब्रिटिश सरकार के इस फैसले के बाद अब ब्रिटेन में वैगनर समूह का समर्थन करना, या फिर समूह का सदस्य बनना अवैध हो जाएगा. इससे पहले सरकार ने संसद में वैगनर समूह पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था. जिस पर आज मुहर लग गई. 

आंतरिक मंत्री ने जाहिर की खुशी 

जैसे ही वैगनर समूह को आतंकवादी संगठन घोषित करने का ऐलान हुआ. आंतरिक मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह समूह हिंसक और विनाशकारी है. उन्होंने कहा कि इस समूह ने विदेशों में व्लादिमीर पुतिन के रूस के लिए एक सैन्य उपकरण के रूप में काम किया है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि वैगनर समूह यूक्रेन, मध्य पूर्व और अफ्रीका में लूटपाट और "बर्बर हत्याओं" के लिए कुख्यात है. 

विश्व के लिए खतरा है यह समूह 

गौरतलब है कि इससे पहले ब्रिटेन ने कहा था कि वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद यह समूह पूरे विश्व के लिए एक खतरा बना हुआ है. रूस की प्राइवेट आर्मी कही जाने वाली वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत एक प्लेन क्रैश में पिछले महीने हुई थी.

मौत से पहले जून के आखिर में येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह किया था. जिसके बाद प्रिगोझिन को देश से बाहर निकाल दिया गया था. साथ ही पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले प्रिगोझिन के हत्या की अटकलें लगाई जा रही थीं. ऐसे में जब प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत हुई तो रूस पर कई सवाल उठे, लेकिन रूस ने इन्हें बेबुनियाद बता खारिज कर दिया. 

ये भी पढ़ें:

British economist On Modi: 'चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बेहतर राजनेता हैं PM' G-20 पर बयान देते हुए ब्रिटेन के अर्थशास्त्री ने बांधे तारीफ के पुल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
'पासपोर्ट से होगी पाकिस्तानी नेताओ की PoK में एंट्री', अवामी एक्शन कमेटी का ऐलान
'पासपोर्ट से होगी पाकिस्तानी नेताओ की PoK में एंट्री', अवामी एक्शन कमेटी का ऐलान
ट्रंप बोले- वे बुरी तरह हार रहे, ईरान का बयान- US-इजरायल के दिन गिने-चुने
ट्रंप बोले- वे बुरी तरह हार रहे, ईरान का बयान- US-इजरायल के दिन गिने-चुने
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget