एक्सप्लोरर

ब्रिटेन के इस बड़े शहर पर चूहों ने कर लिया कब्जा! लोगों की हालत हुई खराब, जानें क्या है मामला

Britain Garbage Collector Strike: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़कों पर बड़े-बड़े चूहे भागते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कूड़े के थैलों के ढेर लगे हुए हैं.

Rats In Birmingham: सड़कों के किनारे कचरे का ढेर, सड़कों पर बिल्लियों जितने बड़े चूहे और सड़े हुए कचरे की गंध हवाओं में फैली हुई. इस तरह की व्यवस्था किसी दोयम दर्जे के शहर या किसी दूर-दराज की जगह का नही बल्कि ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बर्मिंघम की है. शहर के लोग इस बदबू वाली व्यवस्था से निकलने की भरपूर कोशिश कर रहे लेकिन नाकाम हैं.

दरअसल, बर्मिंघम में कचरा इकट्ठा करने वाले लगभग 400 कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जो एक महीने से चल रही है. इसके बाद से 17 हजार टन कचरा इकट्ठा हो चुका है. 1.1 मिलियन की आबादी वाले इस शहर में जब भी कोई कचरे की गाड़ी आती है तो सड़कों पर कचरे की थैलों को पकड़े सैकड़ों की भीड़ दौड़ती नजर आती है.

शहर पर चूहे, बिल्ली और लोमड़ियों का राज

वसंत की धूप में कूड़े के थैले गर्म होने लगे, चूहे, बिल्ली और लोमड़ियां इन थैलों को नोचने लगे. कई जगहों पर हालात ऐसे हो गए कि काफी दिनों से कचरा पड़ा होने की वजह से ये सड़ गया और कीड़े मकोड़े रिंगने लगे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बड़े-बड़े चूहे दिन के उजाले में इधर-उधर घूम रहे और कचरे का ढेर लगा हुआ दिख रहा है.

बर्मिंघम में कूड़ा कलेक्टरों की हड़ताल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि कूड़े का काम करने वाले लोग चूहों के पीछा किए जाने पर खुद को बचाने के लिए भाग रहे हैं. बर्मिंघम में कचरा इकट्ठा करने वाले सरकार की ओर से उनके पदों के भीतर एक निश्चित भूमिका को खत्म करने के कदम के विरोध में हड़ताल कर रहे हैं. जनवरी से ही इस पर कार्रवाई चल रही थी, लेकिन 11 मार्च को यह बढ़कर एक व्यापक हड़ताल में बदल गई.

हालांकि शहर के कचरा इकट्ठा करने वालों का केवल एक गुट अभी भी काम कर रहा है, जबकि वर्तमान में कचरा संग्रह करने वाले ट्रकों की संख्या सामान्य से आधी से भी कम है.

ये भी पढ़ें: पिछले एक साल में संपत्ति हुई दोगुनी, डोनाल्ड ट्रंप ने कैसे किया ये चमत्कार? जानें ट्रुथ सोशल और क्रिप्टो से कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget