एक्सप्लोरर

Britain: बिल्ली मौसी ने बचाई मालकिन की हार्ट अटैक से जान

A Pet Cat Saved Her Owner's Life: ब्रिटेन के नॉटिघमशायर (Nottinghamshire) में एक बिल्ली की सूझबूझ ने अपनी मालकिन की हार्ट अटैक (Heart Attack) से जान बचा ली.

A Pet Cat Saved Her Owner's Life: अगर कोई ये कहें कि मेरी बिल्ली ने मेरी जान बचाई तो आपको आश्चर्य होगा न लेकिन ब्रिटेन (Britain) में एक बिल्ली ने यह सच कर दिखाया है.नॉटिंघमशायर के स्टेपलफोर्ड (Stapleford) में रहने वाली सैम फेलस्टेड (Sam Felstead) के लिए उनकी बिल्ली बिली (Billy) फरिश्ता बनकर सामने आई. बिली ने अपनी मालकिन सैम की समय रहते मदद की. सैम को सोते वक्त हार्ट अटैक आया था. बिली ने  महसूस किया कि सैम परेशान हैं और वह सैम की छाती पर उछल-कूद करने लगी. इससे सैम की धड़कनें चलती रहीं और उन्हें राहत मिली. बिल्ली की सजगता के चलते सैम वक्त पर अस्पताल पहुंच पाईं. 

मैं नींद में ही मर जाती

सैम फेलस्टेड मानती है कि अगर बिली ने उस पर छलांग नहीं लगाई होती और म्याऊं करना शुरू नहीं किया होता तो वह नींद में ही मर जाती. फेलस्टेड ने  जागने के बाद महसूस किया कि वह अपनी दाहिनी ओर से हिल नहीं पा रही थी. इसलिए उनकी मां ने उन्हें अस्पताल ले जाने में मदद की.  बिल्ली व्यवहार विशेषज्ञों के मुताबिक बिली ने फेलस्टेड के व्यवहार या शरीर क्रिया विज्ञान में बदलाव देखा होगा और उसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी होगी. इसी वजह से वह सैम की छाती पर कूदने लगीं.

वक्त पर अस्पताल पहुंचने से बच गई जान

डॉक्टरों ने बिल्ली की मालकिन सैम फेलस्टेड से कहा कि ये अच्छा हुआ कि वह समय रहते अस्पताल पहुंच गईं. फेलस्टेड बताती हैं कि बिली आम तौर पर उनके साथ नहीं बैठती है लेकिन शायद उसे पता था कि मेरे साथ कुछ गलत था, इसलिए वह मेरे संग ही बैठे रही. वह कहती हैं कि बिली ने मुझे अकेला नहीं छोड़ा. सैम फेलस्टेड ने कहा,"मुझे लगता है कि उसने मेरी जान बचाई और मेरे आस-पास के सभी लोग भी ऐसा ही कहते हैं."

बिल्ली की व्यवहार (Feline) विशेषज्ञ लुसी होइल (Lucy Hoile) का मानना ​​​​है कि बिली ने फेलस्टेड में शारीरिक परिवर्तन, या उसके व्यवहार में हो रहे बदलाव पर ध्यान दिया, जिससे वह परेशान हो गई.  होइल कहती हैं कि यह हो सकता है कि इसी वजह से वह फेलस्टेड पर कूदी और म्याऊं करना बिली की अपनी मालकिन के लिए चिंता का संकेत था. होइल ने कहा, "मुझे विश्वास है कि उसने शायद सैम की जान बचाई, क्योंकि इसी से सैम को मेडिकल हेल्प वक्त पर मिल पाई, लेकिन मैं यह भी मानती हूं कि बिली ने ऐसा जानबूझकर किया. यह वह स्थिति पर प्रतिक्रिया कर रही था."

 काफी होशियार है बिली

होइल बताती हैं कि बिली  फेलस्टेड को अधिक पसीना आने, सामान्य से अलग तरीके से चलने, शोर करने, अपनी नींद में व्यथित होने, या यहां तक ​​​​कि उनकी गंध में बदलाव को भी महसूस कर सकती थीं. फेलस्टेड ने कहा, "मैं पसीने से भीग गई थी इसलिए शायद उसे इसका अहसास हो गया." वह कहती है," बिली काफी चतुर और सयानी है. मैं उसे आशीर्वाद देती. वह मेरी परेशानी के हर वक्त में मेरे पास रहना चाहता था." वह बताती हैं कि आम तौर पर वह हर वक्त मेरी मां के पास बैठता है, उसे मुझमें कोई दिलचस्पी नहीं है. वह मेरी मां से प्यार करता है और उसे बहुत प्यार देता है.

ये भी पढ़ेंः

Britain: ब्रिटेन की राजकुमारी Diana की सड़क हादसे में हुई थी मौत या MI6 ने कराई थी हत्या? पूर्व बॉडीगार्ड का सनसनीखेज खुलासा

Britain: ब्रिटेन में पीएम पद के लिए रेस जारी, भारतवंशी ऋषि सुनक ने टैक्स को लेकर चला ये दांव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget