एक्सप्लोरर

इजरायल-हमास जंग को लेकर ब्रिक्स की वर्चुअल बैठक, सभी सदस्य देशों के साझा बयान जारी करने की संभावना

Israel Hamas War: ब्रिक्स बैठक के दौरान जंग को लेकर सभी सदस्य देशों में एक आम सहमति पर विचार किया जाएगा. साउथ अफ्रीका ने बताया कि इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस भी शामिल रहेंगे.

इजरायल-हमास जंग को लेकर ब्रिक्स देशों के बीच एक वर्चुअल बैठक की जाएगी. इस बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (BRICS) जैसे सदस्य देशों के अलावा उन देशों को आमंत्रित किया गया है कि अगले साल जनवरी में इस समूह का हिस्सा होंगे. इसमें सऊदी अरब, अर्जेंटीना, मिस्र, यूथोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. ब्रिक्स की वर्चुअल बैठक की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका करेगा.

वर्चुअल बैठक में सभी सदस्य देशों के राष्ट्रप्रमुख शामिल होंगे. गौरतलब है कि व्लादिमीर पुतिन भी ब्रिक्स की वर्चुअल बैठक में शामिल होंगे, जिन्होंने ब्रिक्स के पिछले शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लिया था क्योंकि यूक्रेन में युद्ध की वजह से इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने उन्हें युद्ध अपराध का दोषी ठहराया था. 

द हिंदू के मुताबिक, इस बैठक के दौरान जंग को लेकर सभी सदस्य देशों में एक आम सहमति पर विचार किया जाएगा. साउथ अफ्रीका ने बताया कि इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस भी शामिल रहेंगे. बैठक के बाद सभी सदस्य देश एक साझा बयान जारी कर सकते हैं. 

दक्षिण अफ्रीका ने बुलाई बैठक 

इस वक्त साउथ अफ्रीका के जिम्मे ब्रिक्स की अध्यक्षता है. इसलिए ब्रिक्स की बैठक की मेजबानी भी वही कर रहा है. दक्षिण अफ्रीका फिलिस्तीनी मांगों को लेकर हमेशा से मुखर रहा है. सत्तारूढ़ पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस फिलिस्तीनी संघर्ष को अपने रंगभेद के संघर्ष से जोड़ती है. शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में इजरायल के खिलाफ शिकायत करने वाला पांचवा देश बन गया. दक्षिण अफ्रीका के अलावा चीन और रूस भी फिलिस्तीनी से 'सहानूभूति' रखते हैं. 

क्या है ब्रिक्स?

ब्रिक्स उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों का एक समूह है. इस समूह का मानना है कि वे 2050 तक दुनिया भर की आपूर्ति के सबसे बड़े भागीदार होंगे. एक ब्रिटिश अर्थशास्त्री जिम ओ'निल ने  BRIC शब्द गढ़ा था. साल 2006 में ब्रिक की पहली बैठक हुई थी. तब इस समूह में दक्षिण अफ्रीका के शामिल न होने की वजह से इसे ब्रिक कहा जाता था, साल 2010 में इस समूह में दक्षिण अफ्रीका जुड़ गया तब से इसका नाम ब्रिक्स है. दुनिया के कई देश इस समूह में जुड़ने के लिए उत्सुक हैं. 

ये भी पढ़ें:

Pakistan Hafiz Saeed Son: पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद का बेटा लड़ेगा चुनाव! अल्लाह-हू-अकबर' पार्टी से ठोकी दावेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget