एक्सप्लोरर

चीन के CPEC का ब्रिक्स देश भी नहीं दे रहे साथ, भारत के बाद अब ब्राजील ने कर लिया किनारा

India Protested The CPEC: भारत ने पीओके से होकर गुजरने वाली चीन की मल्टी बिलियन सीपेक प्रोजेक्ट के विरुद्ध अपनी असहमति जताई है और इस प्रोजेक्ट को भारत की संप्रभुता के खिलाफ बताया.

China Belt And Road Initiative: चीन के मल्टी बिलियन डॉलर प्रोजेक्ट ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ में भाग लेने से ब्राजील ने मना कर दिया. चीन के इस प्रोजेक्ट को समर्थन न करने वाले ब्रिक्स देशों में ब्राजील दूसरा देश है. ब्राजील से पहले भारत ने चीन के इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से मना कर दिया था.

साउथ चाइना मोर्निंग पोस्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मामलों में राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार सेल्सो अमोरिम ने कहा, “राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के नेतृत्व वाला ब्राजील चीन के बेंट एंड रोड इनिशिएटिव में भाग नहीं लेगा. वहीं, ब्राजील चीन के निवेशकों के साथ काम करने के लिए दूसरे विकल्पों की ओर देख रहा है.”

चीन के साथ रिश्तों को नए स्तर पर ले जाना चाहता है ब्राजील

एक ब्राजीलियन अखबार ओ ग्लोबो से उन्होंने कहा कि ब्राजील चीन के साथ बिना किसी अनुबंध में बंधकर अपने संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाना चाहता है. ब्राजील के इस फैसले से 20 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति के ब्राजील यात्रा के दौरान इस इनिशिएटिव में ब्राजील को जोड़ने की योजना विफल हो गई.

राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार सेल्सो अमोरिम और राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ रूई कोस्टा ने पिछले हफ्ते बीजिंग में इनिशिएटिव को लेकर चर्चा करने आए थे. लेकिन सूत्रों के अनुसार, वह चीन के प्रस्ताव से निराश और असहमत होकर लौटे.

भारत ने सीपेक का किया विरोध

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बुनियादी निवेश की रूप में दुनिया में चीन के प्रभाव को बढ़ाने के उद्देश्य से बनाए जा रहे बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के भाग लेने से सबसे पहले भारत ने मना किया.

भारत ने चीन के 60 बिलियन डॉलर के सीपेक (China Pakistan Economic Corridor, CPEC) प्रोजेक्ट का विरोध किया. भारत ने चीन के इस प्रोजेक्ट को भारत की संप्रभुता के लिए खतरा बताया. बता दें कि चीन का सीपेक प्रोजेक्ट पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरता है. जिसका शुरू से भारत विरोध करता आ रहा है.

यह भी पढ़ेंः किसे फूटी आंख नहीं सुहा रहे 'तानाशाह' किम जोंग उन? हत्या के प्रयास की आशंका के बीच हुआ बड़ा फैसला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget