एक्सप्लोरर

बोरिस जॉनसन ने संभाली ब्रिटेन की कमान, पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा- आपके साथ काम करने का इंतजार है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोरिस जॉनसन को बधाई देते हुए कहा कि ब्रिटेन की साझेदारी को मजबूत करने के लिए मुझे आपके साथ काम करने का इंतजार है.

लंदन/नई दिल्ली: कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व की जंग शानदार तरीके से जीतने के एक दिन बाद बोरिस जॉनसन ने बुधवार को औपचारिक रूप से ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री पद की कमान संभाल ली. जॉनसन के पीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने एक पुरानी तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैं आपकी सफलता की कामना करता हूं और सभी क्षेत्रों में भारत और ब्रिटेन की साझेदारी को मजबूत करने के लिए मुझे आपके साथ काम करने का इंतजार है.''

महारानी से मिले जॉनसन 55 वर्षीय पूर्व विदेश मंत्री और लंदन के पूर्व मेयर जॉनसन ने महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय से मुलाकात की जिन्होंने उनको नए प्रशासन का गठन करने को कहा. पैलेस द्वारा जारी किए गए एक फोटो में जॉनसन 93 वर्षीय महारानी से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं .

बोरिस जॉनसन ने संभाली ब्रिटेन की कमान, पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा- आपके साथ काम करने का इंतजार है

जॉनसन अब प्रधानमंत्री के रूप में डाउनिंग स्ट्रीट की सीढियों से प्रधानमंत्री के रूप में अपना पहला भाषण देंगे और देश के बारे में अपने नजरिये को पेश करेंगे . मंगलवार को कंजरवेटिव पार्टी के नए मुखिया और चयनित प्रधानमंत्री घोषित किए जाने के बाद जॉनसन ने कहा था, ‘‘ हम देश में नयी उर्जा का संचार करेंगे. हम 31 अक्तूबर तक ब्रेग्जिट को भी अमलीजामा पहना देंगे . और इससे हमें जो भी नए अवसर मिलेंगे, हम उनका पूरा फायदा उठाएंगे.’’

उन्होंने इसके साथ ही कहा था, ‘‘मूलमंत्र बेग्जिट को अंजाम देना है, देश को एकजुट करना है और जेरेमी कोर्बिन लेबर नेता को शिकस्त देना है.’’ ब्रेग्जिट रणनीति पर तीन बार संसद में हार का सामना करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री टेरेसा मे को अपनी ही पार्टी के भीतर से भारी विरोध का सामना करना पड़ा था और इसी के चलते उन्हें पद से इस्तीफा भी देना पड़ा. उन्होंने बुधवार को दिन में ही महारानी को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget