एक्सप्लोरर

Britain: लंदन की झील में भारतीय छात्र का शव मिलने से मचा हड़कंप, बीते एक सप्ताह से था लापता

Indian Student Missing Found Dead: एक हफ्ते से लापता भारतीय छात्र का शव लंदन में एक झील के पास से बरामद हुआ हे जिसके बाद हड़कंप मच गया है. छात्र की पहचान गुरशमन सिंह भाटिया के रूप में हुई है.

Indian Student Missing Found Dead in Lake: ब्रिटेन से पिछले हफ्ते लापता हुए 23 वर्षीय भारतीय छात्र का शव पूर्वी लंदन में एक झील के पास से बरामद किया गया. यूनाइटेड किंगडम की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने गुरुवार (21 दिसंबर) को इस बात की जानकारी दी. 23 वर्षीय भारतीय छात्र की पहचान गुरशमन सिंह भाटिया के रूप में हुई है जोक‍ि 14 दिसंबर को दोस्तों के साथ रात बि‍ताने के बाद से लापता था. 

लापता भारतीय छात्र का शव पुलिस गोताखोरों को पूर्वी लंदन के कैनरी घाट क्षेत्र की एक झील में मिला. ब्रिटेन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह घटना के बारे में अगर कोई भी जानकारी रखते हैं तो पुलिस को सूचित करें. लॉफबोरो विश्वविद्यालय के छात्र गुरशमन सिंह भाटिया के कैनरी वार्फ से लापता होने की सूचना मिली थी.

मामले की जांच करेगी पुलिस  

भारतीय छात्र के शव मिलने पर कैनरी व्हार्फ के टॉवर हैमलेट क्षेत्र में स्थानीय पुलिसिंग के लिए जिम्मेदार जासूस मुख्य अधीक्षक (डीसीआई) जेम्स कॉनवे ने कहा, 'गुरशमन की मौत अप्रत्याशित है. हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे यह पता चले कि यह संदिग्ध है. यह सुनिश्चित करने के ल‍िए यथासंभव जांच करेंगे.'

आखिरी बार सीसीटीवी में दिखा था भारतीय छात्र 

पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय भारतीय छात्र को आखिरी बार 15 दिसंबर को सुबह करीब 04:20 बजे साउथ के इलाके में सीसीटीवी में देखा गया था. भारतीय छात्र का शव तब मिला, जब पुलिस ने व्यापक स्तर पर पूछताछ और छानबीन की. इससे पहले पुलिस ने बताया था कि भाटिया को लेकर गहन जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फोन व फाइनेंशियल डाटा की भी जांच की जा रही है.

यूनिवर्सिटी ने दुख किया व्यक्त 

भारतीय छात्र लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में डिजिटल फाइनेंस में एमएससी कर रहा था. यूनिवर्सिटी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में गुरशमन सिंह की मौत की खबर पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि भाटिया के निधन के बारे में सुनकर गहरा दु:ख हुआ, जो 15 दिसंबर से लापता थे. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं. 

ये भी पढ़ें: China Earthquake Prediction: 'कुछ घंटे पहले ही लग गई थी भूकंप की भनक, जगह का नहीं लगा पाए अनुमान', चीनी वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget