एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में फिलिस्तीन के समर्थन में रैली के दौरान विस्फोट, सात लोगों की मौत; 13 घायल

विस्फोट वाली जगह को सुरक्षाकर्मियों ने घेर दिया है. इस रैली का आयोजन इस्लामिक राजनीतिक संगठन जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-नजरयाती (जेयूआई-एन) ने किया था. रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल कादिर लुनी और कारी महरुल्ला भी मौजूद थे. दोनों नेता सुरक्षित हैं.

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को फलस्तीन के समर्थन में एक रैली के दौरान हुए बम विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. बलूचिस्तान प्रांत की सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने कहा कि यह विस्फोट उस समय हुआ, जब रैली चमन शहर के एक बाजार से होकर गुजर रही थी.

शाहवानी ने पहले बताया कि इस धमाके में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 14 अन्य घायल हो गए. घायलों में से 10 लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि शेष लोगों को क्वेटा के अस्पतालों में भेजा गया है. इसके बाद अधिकारियों ने बताया कि बम धमाके में सात लोगों की मौत हो चुकी है. घायलों में से तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. 

यह रैली फलस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए निकाली जा रही थी. इस रैली में पश्चिम एशिया में अस्थिरता पैदा करने की धमकी भी दी गयी. दरअसल, इजराइल और फलस्तीन के बीच पिछले 11 दिनों से संघर्ष चल रहा है जिसमें अब तक 240 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

विस्फोट वाली जगह को सुरक्षाकर्मियों ने घेर दिया है. इस रैली का आयोजन इस्लामिक राजनीतिक संगठन जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-नजरयाती (जेयूआई-एन) ने किया था. रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल कादिर लुनी और कारी महरुल्ला भी मौजूद थे. दोनों नेता सुरक्षित हैं.

शाहवानी ने कहा, ‘‘हमला करने वाले लोग फलस्तीन के प्रति एकजुटता के खिलाफ हैं और वे इजराइल का समर्थन करते हैं.’’ प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह पता चला है कि रैली समाप्त होने से कुछ समय पहले ही एक धार्मिक नेता के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया गया. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने इस हमले की निंदा की है.

इस हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है. गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में सेरेना होटल की पार्किंग में एक धमाका हुआ था,जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी थी और 12 अन्य घायल हो गए थे. उसी होटल में चीन के राजदूत रुके हुए थे, लेकिन विस्फोट के समय वह होटल में मौजूद नहीं थे.

ये भी पढ़ें: कोरोना काल में भी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान, ड्रोन के जरिए भारत में भेज रहा है हथियार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget