एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में 10 आतंकवादियों को मार गिराया

इससे पहले, सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में दो अभियान चलाया था. सुरक्षा बलों ने एक दिन पहले सात आतंकवादियों को मार गिराया था.

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में 10 आतंकवादियों को मार गिराया. सेना की मीडिया शाखा ने सोमवार को यह जानकारी दी. 'इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस' (आईएसपीआर) के एक बयान के अनुसार, आतंकवादी गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार रात से सोमवार सुबह के बीच बाग इलाके में यह अभियान चलाया गया. सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 आतंकवादी मारे गए.

इससे पहले, सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में दो अभियान चलाया था. सुरक्षा बलों ने एक दिन पहले सात आतंकवादियों को मार गिराया था जबकि पिछले हफ्ते दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में एक अभियान में 30 आतंकवादी मारे गए थे.

BSF ने पंजाब और जम्मू में पाकिस्तान से सटी सीमा पर और अधिक जवान तैनात किए

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब और जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अपनी चौकियों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात करने का आदेश दिया है. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

बीएसएफ के इस कदम का उद्देश्य घुसपैठ रोधी तंत्र को मजबूत करने तथा गोला-बारूद अथवा मादक पदार्थों को ले जाने वाले ड्रोनों को रोकना है.

आधिकारिक सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि चंडीगढ़ स्थित सीमा सुरक्षा बल की पश्चिमी कमान ने इन दोनों क्षेत्रों में अग्रिम मोर्चे पर नौ 'सामरिक' मुख्यालय स्थापित करने का भी निर्देश दिया है. इन क्षेत्रों में अधिकतम खुफिया और अभियान संबंधी साजो-सामान को नवनिर्मित नियंत्रण कक्ष की निगरानी में यहां 'स्थानांतरित' किया जा रहा है.

सामरिक या 'टैक मुख्यालय' एक अग्रिम चौकी होती है, जो सीमा के करीब चौकी के पास तथा बटालियन चौकी से आगे होती है.

सूत्रों के अनुसार 'टैक मुख्यालय' में बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) सहित सभी विभागों से वरिष्ठ कमांडर की मौजूदगी भी होगी, जिनकी यूनिट इन संवेदनशील सीमा चौकियों पर तैनात है. उन्होंने बताया कि बीएसएफ के 'अधिकतम' जवानों को बटालियन मुख्यालयों से स्थानांतरित कर इन दोनों क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा इकाइयों में तैनात करने के निर्देश जारी किए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
मिडिल ईस्ट की जंग में झुलसा दुबई! पर्यटन ठप, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट जैसी MNCs पर भी असर
मिडिल ईस्ट की जंग में झुलसा दुबई! पर्यटन ठप, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट जैसी MNCs पर भी असर
US-Israel-Iran War Live: आप किस पक्ष में हैं? अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
आप किस पक्ष में हैं? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
'सांप के सिर को ही कुचल दो', सऊदी क्राउन प्रिंस ने दोहराई किंग अब्दुल्ला की मांग, ट्रंप से की थी ये अपील
'सांप के सिर को ही कुचल दो', सऊदी क्राउन प्रिंस ने दोहराई किंग अब्दुल्ला की मांग, ट्रंप से की थी ये अपील

वीडियोज

Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?
Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget