एक्सप्लोरर

Neera Tanden: जो बाइडेन ने भारतीय मूल की नीरा टंडन को दी अहम जिम्मेदारी, जानें उनके बारे में

Meet Neera Tanden: नीरा टंडन के पास सार्वजनिक नीति में 25 वर्षों का अनुभव है, उन्होंने तीन राष्ट्रपतियों की सेवा की है, और लगभग एक दशक तक देश के सबसे बड़े थिंक टैंकों में से एक का नेतृत्व किया है.

America: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की टीम में भारतीय मूल की एक और महिला को जगह मिली है. इंडियन-अमेरिकन नीरा टंडन को जो बाइडेन ने अपनी घरेलू नीति सलाहकार के रूप में चुना है. बाइडेन के इस फैसले के बाद नीरा टंडन व्हाइट हाउस सलाहकार परिषद का नेतृत्व करने वाली पहली एशियाई-अमेरिकी बन गईं.

शुक्रवार को जो बाइडेन ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नीरा टंडन की बौद्धिक समझ, दृढ़ता और राजनीतिक मामलों पर पकड़ होने का फायदा हमें मिलेगा. वह मेरी घरेलू नीति के निर्माण और कार्यान्वयन को आगे भी जारी रखेंगी. गौरतलब है कि इससे पहले टंडन ने इस कार्यकाल में बाइडेन के कर्मचारी सचिव के रूप में कार्य किया है. 

बाइडेन ने कहा कि उनके स्टाफ सचिव के रूप में नीरा टंडन ने शानदार काम किया. उन्होंने जिम्मेदारी के साथ राष्ट्रपति के डेस्क पर आने वाली सभी कागजी कार्रवाई को संसाधित किया.  उन्होंने कहा कि टंडन ने घरेलू, आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा टीमों में निर्णय लेने की प्रक्रियाओं की देखरेख की.

 नीरा टंडन के बारे में 

नीरा टंडन के पास सार्वजनिक नीति में 25 वर्षों का अनुभव है, उन्होंने तीन राष्ट्रपतियों के साथ काम किया है, और लगभग एक दशक तक देश के सबसे बड़े थिंक टैंकों में से एक का नेतृत्व किया है. नीरा टंडन अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की करीबी सहयोगी रही हैं. नीरा ने ओबामा सरकार में भी अफॉर्डेबल केयर एक्ट को पास कराने में मदद की थी. 

टंडन का जन्म मैसाचुसेट्स में भारतीय अप्रवासी माता-पिता के घर हुआ था. उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय लॉस एंजिल्स और येल विश्वविद्यालय में पढ़ाई की है. उनकी नियुक्ति इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि 2024 में अमेरिका में चुनाव राष्ट्रपति चुनाव होना है. 

ये भी पढ़ें: SCO Meeting: पाकिस्तान ने फिर अलापा आर्टिकल 370 का राग, एस जयशंकर क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget