एक्सप्लोरर

Monkeypox: अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे मंकीपॉक्स के मामले, बाइडेन प्रशासन उठा सकता है ये बड़ा कदम

US Monkeypox Cases: अमेरिका में मंकीपॉक्स के मामलों ने बाइडेन प्रशासन की नींद उड़ा दी है. वहीं दूसरी तरफ मंकीपॉक्स को लेकर बाइडेन प्रशासन के सुस्त रवैये के कारण उनकी आलोचना भी की जा रही है.

Monkeypox In America: दुनिया में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अमेरिका (America) अभी से इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार कर रहा है. जानकारी के मुताबिक, बाइडेन प्रशासन (Biden administration) आने वाले दिनों में मंकीपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (Public Health Emergency) घोषित कर सकता है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक इस राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन द्वारा इसकी घोषणा किए जाने की उम्मीद है. अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. 

हालांकि बाइडेन प्रशासन द्वारा मंकीपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के खबरों को लेकर व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस समय इसे लेकर कोई अपडेट नहीं है. बता दें कि राष्ट्रपति बाइडेन के अधिकारियों ने मंकीपॉक्स को अमेरिका में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने को लेकर कई दिनों तक इस बात पर चर्चा की है. हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि सामान्य आबादी के लिहाज से मंकीपॉक्स का जोखिम कम है. 

न्यूयॉर्क मंकीपॉक्स का एपिक सेंटर बना

बता दें कि कहीं भी इस प्रकार की घोषणा के बारे में बातचीत तब होती है, जब वायरस पूरे देश में फैल रहा हो. अमेरिका में मंकीपॉक्स के लगभग 3,600 मामले सामने आए हैं. न्यूयॉर्क शहर मंकीपॉक्स का एपिक सेंटर बना हुआ है, ज्यादातर मामले पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में पाए गए हैं. 

आपको बता दें कि मंकीपॉक्स को लेकर बाइडेन प्रशसान के सुस्त रवैये को लेकर उनकी आलोचना भी होती रही है. सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस बीमारी की रोकथाम और और फैलने से रोकने के लिए बाइडेन प्रशासन के कदम को नाकाफी बताया है. उन्हें डर है कि अगर जल्द ही कोई सख्त कदम नहीं उठाए गए तो ये बीमारी कोरोना वायरस की तरह महामारी का रूप ले लेगी.

इसे भी पढ़ेंः-

Baghdad Protest: श्रीलंका के बाद प्रदर्शनकारियों ने इराकी संसद भवन पर किया कब्जा, PM मुस्तफा ने की शांति की अपील

Monkeypox Guidelines: 21 दिन का आइसोलेशन, घावों को ढककर रखने की सलाह - मंकीपॉक्स के लिए सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget