एक्सप्लोरर

US Presidential Elections: क्या अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ओबामा करेंगे कमला हैरिस का समर्थन?

US Presidential Elections: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन के पीछे हटने के बाद सबसे आगे कमला हैरिस का नाम चल रहा है, लेकिन इस समय सबकी निगाहें बराक ओबामा पर टिकी हैं.

US Presidential Elections: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारी विरोध के बाद जो बाइडेन ने अपनी उम्मीदवारी को वापस लेते हुए राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया है. इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी से कई बड़े नेता कमला हैरिसे के समर्थन में नजर आ रहे हैं, लेकिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा क्या करने वाले हैं किसी को कुछ नहीं पता. बराक ओबामा अभी तक इस मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ओबामा कमला हैरिस का समर्थन करने से परहेज कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि ओबामा को इस बात का शक है कि कमला हैरिस रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप को हरा नहीं पाएंगी.

जो बाइडेन के पीछे हटने के बाद ज्यादातर नेता कमला हैरिस के समर्थन में हैं. बाइडेन परिवार के सोर्स के हवाले से न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इस बात से ओबामा सहमत नहीं हैं. उनको कमला हैरिस की उम्मीदवारी से डेमोक्रेटिक पार्टी की हार होने का संदेह है. सूत्रों के मुताबिक, अचानक बाइडेन के पीछे हटन से बराक ओबामा आश्चर्यचकित हैं. कथित तौक पर ओबामा अगले महीने होने वाले डेमोक्रेटिक कन्वेंशन में राष्ट्रपति के उम्मीदवार के तौर पर एरिजोना सीनेटर मार्क केली को आगे करना चाहते हैं. 

ओबामा किसको करना चाहते हैं आगे?
न्यूयॉर्क टाइम्स पोस्ट की रिपोर्ट में बराक ओबामा को नाराज बताया गया है. दूसरी तरफ एनबीसी ने दावा किया है कि बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए कमला हैरिस का समर्थन करने की योजना बना रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ओबामा ने निजी तौर पर कमला हैरिस का समर्थन किया है और लगातार उनके संपर्क में हैं. ओबामा सार्वजनिक तौर पर भी कमला हैरिस के नाम का समर्थन करेंगे. हालांकि, ओबामा ऐसा कब करने वाले हैं, इसकी जानकारी एनबीसी की रिपोर्ट में नहीं दी गई है. 

डेमोक्रेटिक पार्टी से कौन होगा राष्ट्रपति उम्मीदवार?
जो बाइडेन के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से पीछे हटने के बाद अमेरिका की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. अमेरिका में लगातार यह चर्चा हो रही है कि डेमोक्रेटिक पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने के लिए कौन मैदान में आगे आने वाला है. फिलहाल, अभी तक कमला हैरिस का नाम सबसे आगे चल रहा है. हाल ही में राष्ट्रपति की उम्मीदवारी के लिए ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा का नाम भी मीडिया में उछला था. हालांकि, यह मीडिया रिपोर्ट तक ही सीमित हैं, बराक या मिशेल ने इस बात की पुष्टि नहीं की है. 

यह भी पढ़ेंः S-400 Leaked Information: मोदी की मास्को यात्रा से बौखलाए यूक्रेन ने की घटिया हरकत, S-400 डिफेंस सिस्टम से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget