एक्सप्लोरर

ओबामा ने किताब 'A Promised Land' में लिखा- मनमोहन PM इसलिए बने क्योंकि नहीं थे राहुल के लिए खतरा

ओबामा ने अपनी किताब में लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी लोकप्रियता की वजह से पीएम नहीं बने बल्कि उनको उनका पद सोनिया गांधी की वजह से मिला था.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की किताब A Promised Land के पन्ने जैसे-जैसे पलट रहे हैं, भारत में कांग्रेस पर नए सवाल खड़े हो रहे हैं. मनमोहन सिंह के पीएम बनाने को लेकर जो सवाल अक्सर बीजेपी उठाती रही है, वो ही सवाल एक बार फिर जिंदा हो गए है.

किताब में लिखा-राहुल को तैयार कर रही थीं सोनिया गांधी

इसकी वजह है कि ओबामा ने अपनी किताब में लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी लोकप्रियता की वजह से पीएम नहीं बने बल्कि उनको उनका पद सोनिया गांधी की वजह से मिला था. इटली में पैदा हुई सोनिया ने मनमोहन को इसलिए चुना क्योंकि उनका कोई राष्ट्रीय राजनैतिक आधार नहीं था और वो राहुल गांधी के भविष्य के लिए कोई खतरा नहीं थे. सोनिया गांधी राहुल को कांग्रेस पार्टी की कमान संभालने के लिए तैयार कर रही थीं.

किताब में राहुल-सोनिया के साथ डिनर का भी जिक्र

यही नहीं ओबामा ने अपनी किताब में उस डिनर का भी जिक्र किया है जिसमें वो सोनिया और राहुल के साथ थे. ओबामा लिखते हैं कि डिनर टेबल पर मेरे साथ राहुल और सोनिया बैठे थे. सोनिया कम बोल रहीं थीं और ज्यादा सुन रहीं थीं. पॉलिसी मामलों पर वो मनमोहन सिंह को बोलने देतीं थीं और कई बार राहुल को बातचीत में शामिल करतीं थीं.

राहुल पर पहले भी किताब का हिस्सा सामने आया है

इससे पहले भी ओबामा की इस किताब का एक हिस्सा सामने आ चुका है जिसमें ओबामा ने राहुल गांधी के लिए लिखा है कि उनमें एक ऐसे नर्वस और अपरिपक्व छात्र के गुण हैं, वो ऐसे छात्र थे जो अपना कोर्स वर्क पूरा कर शिक्षक को प्रभावित करने के लिए उत्सुक था. लेकिन अंदर से जिसमें ना तो विषय में महारथ करने की योग्यता थी और ना ही जुनून था.

कुल तीन बार हुई है राहुल और ओबामा की मुलाकात

हालांकि ये साफ नहीं है कि किस मुलाकात के आधार पर ओबामा ने ये राय बनाई है क्योंकि ओबामा और राहुल गांधी की कुल तीन बार मुलाकात हुई है. पहली मुलाकात थी 7 नवंबर 2010 यानी राहुल गांधी के चुनावी राजनीति में शामिल होने के करीब 6 साल बाद. 2009 में ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे और नवंबर 2010 में पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर आए थे इसी दौरान राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी. दूसरी मुलाकात हुई थी 27 जनवरी 2015 को, इस दौरान कांग्रेस लोकसभा चुनाव हार चुकी थी और पीएम मोदी गद्दी संभाल चुके थे, वहीं ओबामा भी दूसरी बार चुने जा चुके थे. ये मुलाकात ITC मौर्या शेलटेन में हुई थी. वहीं तीसरी मुलाकात हुई थी. 1 दिसंबर 2017 को इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने ये ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होनें ओबामा को राष्ट्रपति बताया था जबकि जनवरी 2017 में ही ओबामा का राष्ट्रपति पद का कार्यकाल पूरा हो गया था.

बीजेपी लगातार हमलावर

पूर्व राष्ट्रपति को राष्ट्रपति कहने की इस गलत जानकारी पर राहुल का मजाक भी बना था. ये तीनों मुलाकातें बड़ी नहीं थी लेकिन इनमें राहुल गांधी की जो छाप ओबामा के मन पर पड़ी वो उन्होंने अपनी किताब में लिख दी और जिस पर बीजेपी लगातार हमलावर है. बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि राहुल गांधी अपरिपक्व नेता हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भी विश्वास नहीं है.

एक बार फिर बीजेपी को कांग्रेस पर हमलावर होने का मौका मिल गया है. पहले से ही हार से परेशान कांग्रेस के लिए ओबामा की किताब एक बड़ा सिरदर्द साबित होने जा रही है, ऐसा लगता है.

ये भी पढ़ें

ओबामा बोले- भारत में लाखों लोग बेघर, लेकिन उद्योगपति ठाठ बाट में राजाओं-मुगलों को भी पीछे छोड़ रहे

बचपन में रामायण और महाभारत सुना करते थे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget