एक्सप्लोरर

म्यांमार में बड़ी आर्थिक मंदी, कैश की हुई भारी कमी, घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी नहीं निकलते हैं पैसे

म्यांमार में बड़ा आर्थिक संकट आया है. इस देश में कैश की भारी कमी हो गई है. लोगों घंटों एटीएम के बाहर कैश के लिए लाइन में खड़े हो रहे हैं.

म्यांमार में 6 महीने पहले सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद भीषण आर्थिक संकट आ गया है. म्यांमार में फिलहाल कैश की काफी कमी है. आलम यह है कि कैश निकालने के लिए स्थानीय लोगों को सुबह तीन बजे से ही एटीएम के पास लाइन में खड़ा होना पड़ता है. कैश की इतनी ज्यादा कमी हो रखी है कि लोगों कई घंटे खड़े रहने के बाद भी पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं. बैंको और एटीएम में लोगों की लग रही भीड़ को कम करने के लिए हर दिन एटीएम में पैसे भी भरे जा रहे हैं. पर इसका फायदा अभी तक नहीं हुआ है. कैश की कमी और आर्थिक संकट को देखते हुए म्यांमार में स्थानीय लोगों को हर दिन 9 हजार रुपये प्रति व्यक्ति निकालने की इजाजत दी गई है.

म्यांमार में आर्थिक संकट चरम पर

न्यूयार्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार में आर्थिक संकट का असर साफ दिखाई पड़ता है. कैश की कमी के कारण लोग खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं. व्यापारी भी अपने कामगरों और कर्जदाताओं का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं. म्यांमार की करेंसी क्याट का मूल्य भी डॉलर के मुकाबले 20 गुना गिर गया है. पूरे देश में 100 से भी कम एटीएम में कैश रहता है. मुद्रा की जमाखोरी के कारण कई व्यपारी डिजिटल पेमेंट बजाय नगद पैसे लेना चाहते हैं.

गंभीर वित्तीय संकट में ये देश

इसके अलावा करेंसी के दलाल 7 से 15% की कमीशन पर ऑनलाइन पेमेंट के बदले नगद पैसा देते हैं. म्यांमार की सेना के अधिकारी इन दलालों को संरक्षण प्रदान करते हैं. कई आर्थिक विशेषज्ञों ने बताया कि म्यांमार गंभीर वित्तीय संकट की ओर फंस रहा है.

अंतरराष्ट्रीय क्राइसिस ग्रुप के वरिष्ठ सलाहकार रिचर्ड होर्से ने बताया कि गंभीर आर्थिक संकट के वजह से सरकार, बैंकों और अर्थव्यवस्था में लोगों का विश्वास कम होता जा रहा है. फौजी तख्ता पलट के बाद हिंसा में 945 लोगों की मौत हुई. ज्यादातर लोगों की जान सेना की गोलीबारी में हुई. सेना के खिलाफ चल रहे आंदोलन के कारण आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ी हुई है. सेना द्वारा ऑनलाइल पेमेंट पर रोक लगाने से संकट बढ़ गया है. इंटरनेट के भी ठप पड़ने से लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं.

म्यांमार में अगर जल्द आर्थिक संकट की समस्या ठीक नहीं हुई तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है. फिलहाल सरकार ने कहा है कि बहुत जल्द नोटों की समस्या दूर हो जाएगी और सबकुछ सामान्य हो जाएगा.

यह भी पढ़ें

यूएनएससी बैठक की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे प्रधानमंत्री नरेंद मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
'पासपोर्ट से होगी पाकिस्तानी नेताओ की PoK में एंट्री', अवामी एक्शन कमेटी का ऐलान
'पासपोर्ट से होगी पाकिस्तानी नेताओ की PoK में एंट्री', अवामी एक्शन कमेटी का ऐलान
ट्रंप बोले- वे बुरी तरह हार रहे, ईरान का बयान- US-इजरायल के दिन गिने-चुने
ट्रंप बोले- वे बुरी तरह हार रहे, ईरान का बयान- US-इजरायल के दिन गिने-चुने
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget