एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में तसलीमा नसरीन की किताब बेचने पर मचा बवाल, कान पकड़कर मंगवाई माफी

Taslima Nasrin Book Row: बांग्ला अकादमी ने पब्लिशिंग हाउस पर हुए हमले और अराजकता की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है.

Bangladesh Ruckus: बांग्लादेश में तसलीमा नसरीन की किताब बेचने पर जमकर बवाल हुआ है. प्रदर्शनकारियों के एक ग्रुप ने ढाका में बुक स्टॉल पर धावा बोल दिया. इतना ही नहीं इस्लामी कपड़े पहने लोगों ने कान पकड़कर माफी भी मंगवाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं.

बांग्लादेश के बीडीन्यूज24 की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना सोमवार (10 फरवरी, 2025) को अमर एकुशे बुक फेयर में पब्लिशिंग हाउस सब्यसाची प्रोकाशोनी के स्टॉल पर हुई. तौहीदी जनता के बैनर तले एक ग्रुप ने बुक स्टॉल पर धावा बोल दिया. इस ग्रुप ने पब्लिशर को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की. बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप किया और पब्लिश शताब्दी वोटो को कंट्रोल रूम में लेकर गए.

यूनुस की अंतरिम सरकार की हो रही आलोचना

बात यहीं खत्म नहीं हुई. इन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को भी घेर लिया, जिसके बाद तनाव और बढ़ गया. मामले को लेकर यूनुस की अंतरिम सरकार की जमकर आलोचना भी हुई. उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. मुख्य सलाहकार के ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया, "इस तरह का अव्यवस्थित व्यवहार नागरिकों के अधिकारों और बांग्लादेश के कानूनों दोनों का उल्लंघन करता है."

जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन

वहीं, बांग्ला अकादमी ने पब्लिशिंग हाउस पर हुए हमले और अराजकता की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है. बांग्ला अकादमी ने मंगलवार (11 फरवरी) को एक बयान में कहा कि समिति को तीन वर्किंग डेज के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है. उधर, घटना के बाद से सब्यसाची स्टॉल नंबर 128 बंद है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में इस्लामी पोशाक पहने कुछ लोग स्टॉल के सामने भीड़ लगाए हुए हैं और अंदर मौजूद एक व्यक्ति को कान पकड़कर माफी मांगने के लिए मजबूर कर रहे हैं.

बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन 90 के दशक से ही आलोचना का शिकार रही हैं. उनके खिलाफ फतवे जारी किए गए, धमकियां भी मिलीं. इसके बाद उनको बांग्लादेश छोड़ना पड़ा और अभी वो भारत में रह रही हैं.

ये भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश सीमा पर किस तरह की चुनौतियों का सामना कर रही मोदी सरकार, केंद्र ने लोकसभा में बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget