एक्सप्लोरर

Sheikh Hasina Resignation:बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिया इस्तीफा, बांग्लादेश छोड़ा, अगरताला जा सकती हैं रहने

Sheikh Hasina Resignation:बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने देश की राजधानी ढाका को छोड़ दिया है.

Sheikh Hasina Resignation: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने देश की राजधानी ढाका को छोड़ दिया है. माना ये जा रहा है कि अब बांग्लादेश की कमान सेना के हाथों में चली जाएगी. शेख हसीना ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब देश में छात्रों का हिंसक प्रदर्शन चल रहा है.

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक शेख हसीना ढाका छोड़कर किसी सुरक्षित जगह पर चली गई हैं. शेख हसीना के घर पर लाखों लोग घुस गए हैं. बताया जा रहा है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री सेन्य हेलिकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हुई हैं. 

सैन्य हेलीकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हुईं शेख हसीना
प्रोथोम आलो अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सैन्य हेलीकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हुईं हैं. उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब देश की कमान सेना संभालने वाली है. दरअसल, बांग्लादेश में लंबे समय से सरकारी नौकरियों में रिजर्वेशन खत्म करने को लेकर हिंसक प्रदर्शन चल रहे थे. इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों को जान चली गई है, इसके साथ ही हजारों लोग घायल हुए हैं. 

देश के सरकारी कार्यालयों में लगा ताला
हिंसक प्रदर्शन के बाद देश में राजनीतिक स्थिरता पर संकट मंडरा रहे थे. बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को कर्फ्यू और इंटरनेट ब्लैकआउट के कारण 10 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. देश में सोमवार से तीन दिनों के लिए बैंकों समेत सरकारी और निजी कार्यालयों को फिर से बंद कर दिया गया है. पूरे देश में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं. 

इस्लामी जमात पर बैन के बाद बिगड़े हालात
हाल ही में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री इस्लामी जमात पर बैन लगाया था. सरकार का मानना था कि इस्लामी जमात देश में आंतकवाद को बढ़ावा देती है. यह जमात बांग्लादेश और पाकिस्तान के बंटवारे के समय भी पाकिस्तान के पक्ष में थी ऐसे में देश के बहुत से राजनीतिक लोग जमात के खिलाफ थे. इस जमात पर हाईकोर्ट से भी बैन लग चुका है. सरकार का आरोप था कि छात्रों की आड़ में जमात देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है. जमात के बैन लगने के तीन दिन के अंदर ही पीएम हसीना को पद से इस्तीफा देना पड़ा है. लाखों ने शेख हसीना के घर पर धावा बोल दिया है. बांग्लादेश की स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई है. 

बताया जा रहा है कि शेख हसीना के घर पर धावा बोलने के बाद इस्तीफा देने के लिए 45 मिनट का समय दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया. सोमवार को 2:30 बजे शेख हसीना को लेकर सैन्य हेलीकॉप्टर बंगभवन से रवाना हुआ. इस घटना के समय शेख हसीना की छोटी बहन शेख रेहाना भी मौजूद थीं.

यह भी पढ़ेंः PM शेख हसीना ने छोड़ा देश, दिया इस्तीफा, ढाका पैलेस में घुसे सैकड़ों प्रदर्शनकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget