एक्सप्लोरर

ट्रंप के टैरिफ से डरे मोहम्मद यूनुस! अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, बोला- 'दे दीजिए तीन महीनों का वक्त'

US Bangladesh News: मोहम्मद यूनुस ने अमेरिका से अनुरोध किया कि वह बांग्लादेशी सामानों पर टैरिफ को तीन महीने के लिए स्थगित कर दें. यूनुस ने ट्रंप के व्यापार एजेंडे का समर्थन करने का संकल्प लिया.

US Bangladesh News: ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के बाद पिछले कुछ दिनों में ग्लोबल मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखकर रेसिप्रोकल टैरिफ को तीन महीने के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया. ट्रंप को लिखे पत्र में यूनुस ने बांग्लादेश को अमेरिकी निर्यात पर टैरिफ में 50 फीसदी की कटौती का प्रस्ताव रखा .

बांग्लादेश ने मांगा तीन महीने का समय
 
मोहम्मद यूनुस ने अमेरिका से अनुरोध किया कि वह बांग्लादेशी सामानों पर टैरिफ को तीन महीने के लिए स्थगित कर दें, ताकि बांग्लादेश को अमेरिका से आयात बढ़ाने के उपायों को लागू करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. यूनुस ने ट्रंप के व्यापार एजेंडे का समर्थन करने का संकल्प लिया.

ट्रंप के व्यापार एजेंडे का किया समर्थन

ट्रंप को लिखे पत्र में यूनुस ने कहा, "मैं आपको आश्वस्त करने के लिए लिख रहा हूं कि हम बांग्लादेश में आपके व्यापार एजेंडे का पूरा समर्थन करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे. आपके शपथ ग्रहण के तुरंत बाद, मैंने अपने उच्च प्रतिनिधि को वाशिंगटन डीसी भेजा ताकि हम बांग्लादेश के 170 मिलियन लोगों के तेजी से बढ़ते बाजार में अमेरिकी निर्यात को पर्याप्त रूप से बढ़ाने के अपने इरादे को दिखा सकें."

ट्रंप को लिखे पत्र में क्या बोले यूनुस

मोहम्मद यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश दक्षिण एशियाई क्षेत्र में अमेरिकी निर्यात पर सबसे कम टैरिफ लगाता है. उन्होंने कहा कि हम कपास, गेहूं, मक्का, सोयाबीन और स्क्रैप धातुओं जैसी कृषि वस्तुओं पर सभी टैरिफ हटाने को तैयार है. यूनुस ने ट्रंप से रेसिप्रोकल टैरिफ पर पुनर्विचार करने का आग्रह करते हुए पत्र का समापन किया.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश के लिए टैरिफ दरें 16 फीसदी से बढ़ाकर 37 फीसदी कर दी हैं. इससे बांग्लादेश के सबसे बड़े निर्यात क्षेत्र गारमेंट सेक्टर को बड़ा झटका लग सकता है. बांग्लादेश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेडीमेड गारमेंट निर्यातक है, जो पूरी तरह से अमेरिका पर निर्भर है.

ये भी  पढ़ें : Pakistan Farmer Protest: अब पाकिस्तान में भी शुरू होगा किसान आंदोलन! सरकार के फैसले के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन का बन गया प्लान

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget