एक्सप्लोरर

Bangladesh Election: बांग्लादेश में कल होगी वोटिंग, देश भर में हिंसा की खबरों ने बढ़ाई टेंशन, जानें कैसी है चुनावी तैयारी

Bangladesh General Election News: बांग्लादेश में रविवार को होने वाले चुनाव पर भारत और चीन नजर बनाए हुए हैं. चुनाव से एक दिन पहले देश के कई हिस्सों से हिंसा की खबरें आ रहीं हैं.

Bangladesh General Election 2024: बांग्लादेश में रविवार (7 जनवरी) को आम चुनाव होना है. ऐसे में पड़ोसी देश में सियासी माहौल गरमाया हुआ है. चुनाव से एक दिन पहले बांग्लादेश के अलग-अलग इलाकों से हिंसा की भी खबरें आ रहीं हैं. ऐसे में बांग्लादेश में होने वाले चुनाव पर देश के लोगों के साथ-साथ दुनिया के दूसरे देशों की भी निगाहें लगी हैं. 

देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने अवामी लीग के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए लगातार चौथी बार और कुल मिलाकर पांचवीं बार सत्ता हासिल करने के प्रयास में लगी हुई हैं. ऐसे में लगभग 170 मिलियन लोगों का देश 12वें आम चुनाव के लिए 7 जनवरी को वोट डालेगा. मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा और शाम 4 बजे समाप्त होगा. वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी. शुरुआती नतीजे सोमवार तक आने की उम्मीद है. 

ऐसे में बांग्लादेश चुनाव को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं, जो आपके लिए भी बेहद जरुरी हैं. 

पड़ोसी देश में मुख्य विपक्षी पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) है. बीएनपी शेख हसीना के इस्तीफे की मांग के बाद चुनाव का बहिष्कार कर रही है. दरअसल, बीएनपी का कहना है कि वह चुनाव का संचालन करने के लिए एक कार्यवाहक सरकार चाहती थी, जो नहीं हुआ. 

चुनाव से ठीक पहले भड़की हिंसा 

चुनाव से ठीक एक दिन पहले बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी है. पहले ढाका के गोपीबाग इलाके में एक ट्रेन में आग लगा दी गई, जिसमें कम से कम 5 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद चार मतदान केंद्रों समेत कम से कम पांच प्राथमिक स्कूलों में आग लगा दी गई. 

रिकॉर्ड महिला उम्मीदवार मैदान में 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, देश में पहली बार मतदान करने वालों की संख्या लगभग 1.5 करोड़ है. प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित 300 संसद सीटों के लिए लगभग 2,000 उम्मीदवार मैदान में हैं. मैदान में रिकॉर्ड 5.1% महिला उम्मीदवार हैं. इसके साथ ही चुनावी मैदान में कुल 436 स्वतंत्र उम्मीदवार हैं, जो 2001 के बाद से सबसे अधिक है. बीएनपी ने दावा किया था कि अवामी लीग ने चुनाव को विश्वसनीय बनाने की कोशिश करने के लिए "डमी" उम्मीदवारों को खड़ा किया है. 

चुनाव के दिन लगभग 800,000 पुलिस, अर्धसैनिक बल और पुलिस सहायक मतदान की सुरक्षा करेंगे. सेना, नौसेना और वायु सेना को भी तैनात किया गया है, जबकि 127 विदेशी पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया पर नज़र रखेंगे. बता दें कि 76 साल की शेख हसीना 2009 से बांग्लादेश की सत्ता में हैं. वह लगातार चौथी बार पीएम बनने की लड़ाई लड़ रही हैं.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में उपद्रवियों ने ट्रेन में लगाई आग, 5 की मौत, चुनाव से 2 दिन पहले भड़की हिंसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget