एक्सप्लोरर

बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार के टुकड़े करने के लिए कसाई 2 महीने पहले आया कोलकाता, जानें 10 बड़े अपडेट्स

Bangladesh MP Anwarul Azim Murder : बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. इसे प्री प्लान्ड मर्डर कहा जा रहा है.

Bangladesh MP Anwarul Azim Murder : बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. इसे प्री प्लान्ड मर्डर कहा जा रहा है. पश्चिम बंगाल सीआईडी ने एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है. यह वही कसाई है, जिसने हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े किए थे. अजीम अनार भारत कब आए, वह कब यहां से लापता हुए, जानें उनसे जुड़ीं 10 बड़ी अपडेट्स.

  • बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनार 18 मई को भारत में लापता हुए, उनका शव बुधवार को कोलकाता में पाया गया.
  •  सीसीटीवी फुटेज में 13 मई को अनवारुल अजीम कोलकाता के न्यू टाउन में एक्वाटिका के पास डुप्लेक्स फ्लैटों वाले गेट से 3 व्यक्तियों के साथ जाते दिखे. वह 12 मई को इलाज के लिए भारत आए थे.
  •  14 मई को सुबह 10 बजे सांसद के साथ फ्लैट में प्रवेश करने वाले 2 व्यक्ति लगेज बैग के साथ निकलते हुए फुटेज में देखे गए. इसी तरह तीसरा व्यक्ति भी ट्रॉली बैग लेकर कुछ देर बाद निकलता हुआ दिखाई दिया. 14 मई को यह बताकर निकले थे कि वह उसी दिन लौट आएंगे. हालांकि, उसके बाद से उनका पता नहीं चल सका और उनका मोबाइल फोन भी बंद हो गया.
  • 18 मई को उनके लापता होने की खबर मीडिया में छा गई, 22 मई को उनका शव कई टुकड़ों में मिला, उधर बांग्लादेश के गृहमंत्री ने कहा,  अजीम की हत्या में बांग्लादेश में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी हत्या योजना बनाकर की गई है. भारत और बांग्लादेश की एजेंसियां मिलकर जांच कर रही हैं.
  •  23 मई को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने कहा, एक कसाई को गिरफ्तार किया गया है, जिसे बांग्लादेश के सांसद को काटने के लिए बुलाया गया था. मुंबई से आए कसाई ने उनकी हड्डियों को भी छोटे छोटे टुकड़ों में काटा और पहचान मिटाने के लिए शव को पैक करके ठिकाने लगा दिया.
  • कसाई की पहचान जिहाद हवलदार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 साल है. जांच में पता चला कि वह मुंबई में अवैध रूप से रह रहा था. अजीम की हत्या से 2 महीने पहले उसे कोलकाता लाया गया था.
  • कसाई ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने बांग्लादेश के मूल निवासी और अमेरिकी नागरिक अख्तरुज्जमां के आदेश पर यह काम किया है. उसे ही अब हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.
  • कसाई हवलदार और 4 अन्य बांग्लादेशियों ने सांसद की पहले गला दबाकर फ्लैट में हत्या की, इसके बाद शव के टुकड़े टुकड़े कर दिए. मांस को पैकेटों में भरकर कोलकाता के अलग अलग इलाकों में ठिकाने लगा दिया.
  • हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पॉली पैक को उठाया और कभी ट्रेन तो कभी बस के जरिए सफर करते हुए कोलकाता के अलग-अलग हिस्सों में ले जाकर इन्हें फेंक दिया. आरोपी कसाई को अब कोर्ट ले जाया जाएगा और फिर बॉडी के हिस्सों को रिकवर किया जाएगा. 
  • बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनके एक दोस्त ने उनकी (सांसद) हत्या के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी. सीआईडी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार (23 मई) को यह जानकारी दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget