एक्सप्लोरर

Azerbaijan Armenia War: रूस-यूक्रेन के बाद इन दो देशों के बीच छिड़ी जंग, अजरबैजान ने काराबाख पर किया आक्रमण

Azerbaijan Declares War Against Armenia: अजरबैजान ने मंगलवार को एक बार फिर आर्मेनिया के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही अजरबैजान की सेना आर्मेनिया के कब्जे वाले क्षेत्र में घुस चुकी हैं.

Azerbaijan Armenia War: रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ. इसी बीच दो अन्य देशों के बीच जंग छिड़ गई है. दरअसल, अजरबैजान ने मंगलवार (19 सितंबर) को एक बार फिर आर्मेनिया के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है. इससे पहले दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनाव जारी था, लेकिन अजरबैजान के काराबाख के बारूदी सुरंगों में छह नागरिक मारे जाने के बाद बवाल बढ़ गया. आलम यह है कि अजरबैजानी सेना आर्मेनिया के कब्जे वाले क्षेत्र में घुस चुकी हैं. 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अज़रबैजान के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को ऐलान किया कि उसने आर्मेनियाई नियंत्रण के तहत नागोर्नो-काराबाख में 'आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू कर दिया है. आर्मेनियाई रक्षा अधिकारियों ने अजरबैजान पर मिसाइल-तोपखाने से हमले करने का आरोप लगाया है. साथ ही इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया है. आर्मेनियाई मीडिया ने भी इसे बड़े स्तर पर सैन्य आक्रमण का नाम दिया है. 

पहले भी लड़ी जा चुकी हैं दो जंगें 

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों की सेनाओं के बीच भीषण गोलीबारी जारी है. इससे पहले अजरबैजान और आर्मेनिया में दो बार युद्ध हो चुके हैं. पहला युद्ध सोवियत संघ के पतन के बाद 1990 के दशक की शुरुआत में हुआ था, जबकि 2020 में दोनों देशों के बीच 29 दिनों तक युद्ध चला था. 

काराबाख को लेकर है पूरा विवाद 

काराबाख को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अजरबैजान के हिस्से के रूप में मान्यता मिली हुई है. काराबाख में बड़ी संख्या में आर्मेनियाई आबादी रहती है, ऐसे में यहां आर्मेनिया का कब्ज़ा है, यही वजह है कि इस क्षेत्र को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बना रहता है. ग्रीक सिटी टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अजरबैजान ने आर्मेनियाई नागोर्नो-काराबाख में एक सैन्य ऑपरेशन का ऐलान किया है. इस सैन्य ऑपरेशन का मकसद नागोर्नो-काराबाख को आर्मेनिया के कब्जे से पूरी तरह से मुक्त करना है.

इससे पहले आर्मेनिया के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को आशंका जाहिर करते हुए कहा था कि अजरबैजान का कूटनीतिक रुख ऐसा लग रहा है जैसे वह सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए जमीन तैयार कर रहा है. 

ये भी पढ़ें: Hardeep Singh Nijjar: ट्रूडो ने लगाया खालिस्तानी आतंकी की हत्या का भारत पर आरोप तो क्या बोला अमेरिका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget