एक्सप्लोरर

Covid-19 Pandemic: कोविड के बढ़ते मामलों के बीच ऑस्ट्रिया ने की पूर्ण Lockdown की घोषणा, फरवरी से शुरू करेगा अनिवार्य टीकाकारण अभियान

Covid-19 Lockdown: बढ़ते कोविड मामलों के बीच हाल के दिनों में टीकाकरण में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है.

Lockdown in Austria: पश्चिमी यूरोप में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बीच ऑस्ट्रिया में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है. आस्ट्रिया इस समय कोविड-19 संक्रमण की नई लहर से जूझ रहा है. ऐसे में वह यूरोप में पूर्ण लाकडाउन की घोषणा करने वाला पहला देश बन गया है. इसके अलावा ऑस्ट्रिया के चांसलर एलेक्जेंडर शेलेनबर्ग ने अपने देश में फरवरी से अनिवार्य टीकाकरण की घोषणा की है. शेलनबर्ग ने अगले वर्ष 1 फरवरी 2022 से कोविड-19 टीकाकरण अनिवार्य करने की बात कही है.

बकौल शेलनबर्ग, लॉकडाउन सोमवार से  प्रभावी रूप से शुरू होगा. 10 दिनों के बाद इसका मूल्यांकन किया जाएगा. शेलनबर्ग ने ऑस्ट्रिया के पश्चिमी टायरॉल राज्य में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा,"कई महीनों के प्रोत्साहन के बावजूद, हम पर्याप्त लोगों को टीकाकरण के लिए मनाने में सफल नहीं हुए हैं, ऐसे में अनिवार्य टीकाकरण ही एक शेष विकल्प है.”

यहीं पर उन्होंने सरकार के क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की. उन्होंने टीकाकरण से इनकार करने वाले लोगों को स्वास्थ्य प्रणाली पर हमले का जिम्मेदार बताया. इस सप्ताह की शुरुआत में ही ऑस्ट्रिया ने उन लोगों पर लॉकडाउन लगा दिया था जिनका अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ था या जो हाल ही में ठीक हुए थे. ऐसा करने वाला वह यूरोपीय संघ का पहला देश बन गया है. 

कोविड-19 में बढ़ोत्तरी है चिंता की वजह

आस्ट्रिया में कोविड-19 से संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. गुरुवार को, लगभग नौ मिलियन लोगों के इस देश में 15,000 से अधिक नए मामलों का एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया था. बढ़ते कोविड मामलों के बीच हाल के दिनों में टीकाकरण में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है. आस्ट्रिया की लगभग 66 प्रतिशत अब पूरी तरह से वैक्सीनेटेड है. फिर भी यह यूरोपीय संघ की औसत टीकारण दर (67 प्रतिशत) से थोडा पीछे है.

Farm Laws Withdrawn: यूपी-पजांब के चुनावों की वजह से वापस हुए कृषि कानून? यहां जानिए पूरी कहानी

Akali Dal on Farm Laws: कृषि कानूनों पर NDA का साथ छोड़ने वाली SAD क्या पंजाब चुनाव में आएगी BJP के साथ? जानें पार्टी का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात
नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात
Explained: एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी अरब के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
EXPLAINED: असिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा, ये कितना खतरनाक और क्यों हो रहा विरोध?
EXPLAINED: असिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा, ये कितना खतरनाक और क्यों हो रहा विरोध?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget