एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रिया: बंदूक लेकर स्कूल में घुसा स्टूडेंट, जो दिखा उसी पर बरसा दीं अंधाधुंध गोलियां, अब तक 9 की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

Austria School Firing: स्कूल का ही एक छात्र बंदूक लेकर पहुंच गया था और जो सामने दिखा उसी पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा. पुलिस ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है और कोई खतरा नहीं है.

Austria School Firing: ऑस्ट्रिया के दूसरे सबसे बड़े शहर ग्राज के एक स्कूल में फायरिंग की घटना सामने आई है. ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी APA की रिपोर्ट के मुताबिक ग्राज शहर के मेयर ने बताया कि इस फायरिंग में 7 छात्र सहित 9 लोगों की मौत हुई है.

स्टूडेंट ने ही स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग

जानकारी के मुताबिक स्कूल का ही एक छात्र बंदूक लेकर पहुंच गया था और जो सामने दिखा उसी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इसके बाद वह छात्र वॉशरूम गया और खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) सूचना मिली और कुछ ही देर बाद स्कूल की इमारत के अंदर से गोलियों की आवाजें सुनी गईं.

पुलिस ने स्कूल को खाली कराया

स्थानीय पुलिस ने लोगों को उस क्षेत्र से दूर रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है. पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. उन्होंने आगे बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और अब कोई खतरा नहीं है. ऑस्ट्रिया का ग्राज शहर देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है और इसकी जनसंख्या लगभग 300,000 है.

मरने वालों में हमलावर भी शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक ग्राज शहर के मेयर एल्के काहर ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है उसमें 7 छात्र एक स्कूल का कर्मचारी और एक वो अपराधी है, जिसने गोलीबारी की. स्कूल में हुई गोलीबारी की जांच की जिम्मेदारी स्पेशल टास्क फोर्स को दी गई है. ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री भी ग्राज शहर के लिए निकल चुके हैं. पुलिस ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है. पुलिस ने बताया कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें : Bilawal Bhutto Zardari: बूंद-बूंद पानी को तरसा पाकिस्तान तो फिर बौखलाए बिलावल भुट्टो, सीधी धमकी देकर करने लगे युद्ध की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget