एक्सप्लोरर

Australia Rape Case: ऑस्ट्रेलिया में 91 लड़कियों के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, सालों से बना रहा था बच्चियों को निशाना

Australia Crimes Against Young Girls: ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने 91 युवा लड़कियों से बलात्कार करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने 1,600 से अधिक बाल यौन शोषण अपराध किए हैं.

Australia Crime: ऑस्ट्रेलिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने 91 युवा लड़कियों के साथ बलात्कार करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने 1,600 से अधिक बाल यौन शोषण अपराध किए हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी चाइल्ड केयर ऑफिसर रहा है. इस दौरान उसने अलग-अलग शहरों की लड़कियों को अपना शिकार बनाया. 

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने 25 साल में 1623 यौन अपराध करने वाले आरोपी को गिरप्तार कर लिया है. हालांकि 45 वर्षीय इस शख्स की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने 15 साल की अवधि में ब्रिस्बेन, सिडनी और विदेशों में लगभग एक दर्जन चाइल्ड केयर सेंटर्स  का देखभाल किया है. एक्सपर्ट ने इस मामले को ऑस्ट्रेलिया के इतिहास का सबसे भयावह बाल यौन शोषण का मामला बताया है. 

 2007 से 2022 के बीच की सारी घटनाएं 

ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस (एएफपी) ने कहा कि ये सभी मामले 2007 से 2022 के बीच तीन शहरों के 12 चाइल्ड केयर सेंटर्स में अंजाम दिए गए हैं. आरोपी को पिछले साल अगस्त में युवा लड़कियों के बाल शोषण सामग्री वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बरामद किये जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था. तब इसके खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं मिले थे. 

91 बच्चियों के साथ किया रेप 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कुल 1,623 मामले दर्ज किये गए हैं, इनमें चाइल्ड केयर की 91 बच्चियों से रेप का आरोप भी शामिल है. इन सभी विक्टिम्स की उम्र 10 साल से कम है. पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने कुल मिलाकर 246 बार बलात्कार  की घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान उसने 613 चाइल्ड पॉर्न वीडियो बनाए हैं. पुलिस को उसके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर 4,000 इमेज और वीडियो मिले हैं और यह भी आरोप लगाया है कि उसने अपने सभी अपराधों को रिकॉर्ड किया है. 

87 ऑस्ट्रेलियाई बच्चे शामिल 

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए एएफपी कमिश्नर जस्टिन गॉफ ने कहा कि इस शख्स ने इन बच्चों के साथ क्या किया, ये किसी की भी कल्पना के दायरे से परे है. यह एक भयानक मामला है. उन्होंने बताया कि जांच के मुताबिक, विक्टिम्स में से 87 बच्चे ऑस्ट्रेलियाई हैं, उनमें से कुछ अब वयस्क हैं, उनकी पहचान कर ली गई है और उनके परिवारों से संपर्क किया गया है. 

2014 में मिला था सुराग 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को इस मामले में पहली सुराग 2014 में मिली थी, जब कुछ चाइल्ड पॉर्न वीडियो और इमेज इंटरनेट पर वायरल हुआ था. हालांकि पुलिस उस वक्त मास्टर माइंड तक नहीं पहुंच पाई. इसके बाद आरोपी को अगस्त 2022 में ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन तब उसके खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं मिले थे. हालांकि अब इस चाइल्ड केयर ऑफिसर की पोल खुल चुकी है और इसे 21 अगस्त को ब्रिस्बेन की अदालत में पेश किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Hina Rabbani Khar On India: 'इंडिया वेर्स्टन देशों का डार्लिंग...', हिना रब्‍बानी ने भारत को लेकर उगला जहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget