एक्सप्लोरर

'मालदीव में भड़क सकती है बगावत की चिंगारी', घूमने जा रहे अपने नागरिकों को किस देश ने दे दी इतनी बड़ी वॉर्निंग?

ऑस्ट्रेलिया ने नागरिकों से कहा है कि वे माले और अन्य भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें क्योंकि वहां हिंसक प्रदर्शन होने की संभावना है.

मालदीव घूमने जा रहे अपने नागरिकों को ऑस्ट्रेलिया ने खास चेतावनी दी है. ऑस्ट्रेलिया ने आशंका जताई है कि मालदीव में हिंसक प्रदर्शन हो सकते हैं इसलिए जो भी लोग गर्मियों में मालदीव जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, वे हाई-अलर्ट पर रहें. गर्मियों के मौसम में बड़ी संख्या में दुनियाभर से टूरिस्ट मालदीव घूमने के लिए जाते हैं, जिनमें भारतीय भी काफी ज्यादा हैं. इंडियन सिलेब्रिटी से लेकर आम नागरिक तक और कपल हनीमून के लिए अक्सर मालदीव ही जाते हैं.

स्काई न्यूज के अनुसार फॉरन अफेयर्स एंड ट्रेड विभाग की सरकारी वेबसाइट स्मार्टट्रैवलर ने नागरिकों के लिए एक चेतावनी जारी कर उन्हें सतर्क रहने को कहा है. मालदीव में सिविल अनरेस्ट या देश के अंदर नागरिकों में अशांति और आतंकवाद के खतरे को देखते हुए यह वॉर्निंग जारी की गई है.

स्मार्टट्रैवलर ने अपनी वेबसाइट पर उन 76 देशों की लिस्ट में मालदीव को रखा है, जो सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित नहीं हैं. इनमें ब्रिटेन, फ्रांस, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, मेक्सिको, साइप्रस और केन्या जैसे देश शामिल हैं.

स्मार्टट्रैवलर की तरफ से कहा गया कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को मालदीव में हिंद महासागर आईलैंड में जाने से बचना है. उन्होंने कहा कि ऐसे इलाकों मे हिंसक प्रदर्शन हो सकते हैं. माले और अन्य बड़ी आबादी वाले आईलैंड में सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रम हो सकते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और इस दौरान हिंसक घटनाएं हो सकती हैं.

स्मार्टट्रैवलर ने एडवाइजरी में नागरिकों से ऐसे इलाकों से दूर रहने के लिए कहा है और मालदीव प्रशासन की सलाह मानने को भी कहा है. हालांकि, एडवाइजरी में कहा गया कि रिसॉर्ट और होटल को सुरक्षित माना जाता है, लेकिन आतंकी घटनाएं देश में कहीं भी हो सकती हैं. एडवाइजरी के अनुसार आतंकी हमलों के निशाने पर सरकारी संस्थान ही होने की संभावना है, जहां पर्यटक अक्सर नहीं जाते हैं. 

स्मार्टट्रैवलर ने पिछले कुछ सालों में हुई आतंकी घटनाओं को देखते हुए एडवाइजरी में ये बदलाव किए हैं. साल 2020 में मालदीव में एक ऑस्ट्रेलियाई और चीनी नागरिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. उसी साल मार्च में लामू गान आईलैंड में आगजनी की घटना हुई थी. मई, 2021 में मालदीव की राजधानी में बम धमाका भी हुआ था, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति घायल हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget